गोरखपुर :: गुरु गोरक्षनाथ वृद्धाश्रम में विधायक ने किया कंबल वितरण
आलोक मिश्रा, कुशीनगर केसरी, पिपरौली, गोरखपुर। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम सभा छपिया स्थित गुरु गोरक्षनाथ वृद्धाश्रम में वरुण बेवरेज के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ल ने वृद्धजनों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा ही सच्ची जनसेवा है। ऐसे सेवा कार्य सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भीषण ठंड को देखते हुए लगातार मॉनिटरिंग कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। वहीं संस्था के अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही मानवता की सच्ची मिसाल है। इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा वरुण बेवरेज के जीएम एस.एन. भट्ट, प्रधान छपिया काली प्रसाद सिंह, मनोज दुबे, वरुण बेवरेज के एचआर हेड हिमांशु ठाकुर, दीपिका पांडेय, डॉ. विजेता पांडेय, संस्था अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह, संरक्षक अनिल यादव, अनिल सिंह, शिवसागर शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
