देवरिया :: मंत्री जी ! जनपद में डीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित लेखपाल भी फेल
🔴 जनहित कार्य का नही हो पाया निस्तारण, ग्राम प्रधान भी गहरे सोच में डूबे।
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। उत्तर प्रदेश का जनपद देवरिया, जो आज पूर्व काल से देवों की भूमि देवरिया के नाम से जानी जाती है। यह वहीं देवरिया है, जहां के सांसद, विधायक, मंत्री की प्रसंसा विदेशों तक होती है। परन्तु बीते तीन सालों से जनपद के जनप्रतिनिधि की नजर जनहित के कार्य से दूर है। बातें 338 विधानसभा पथरदेवा के बघौच घाट की है। जहां आज स्कूल के बच्चों से लेकर आस-पास व दूर क्षेत्र के ग्रामीण तक पीड़ा झेलने पर मजबूर हैं। बघौचघाट की पुरानी मछली बाजार जहा गंदे पानी से बीमारिया फैल रही है। बदबूदार पानी लोगों का जीना हराम कर दिया है। परन्तु शासन प्रशासन सहित ग्रामप्रधान की कोई युक्ति कार्य नहीं कर रही है। बनी हुयी वर्षों की नाली अवरोधित पड़ी हुई है। वहीं नए नाली निर्माण में बनाएं आ रही है। एक से दो लोगों के द्वारा जमीन का दावा किया जा रहा है तथा शासन के कार्यो में रूकावट डाली जा रही है। जिसका निरस्तारण तक नही हो पा रही है।
बीते दिन ग्रामप्रधान के प्रस्ताव पर नई नाली निर्माण हेतु खोदाई का कार्य प्रारम्भ हुआ जहां ग्रामप्रधान, लेखपाल व तहसीलदार सहित पुलिस बल फेल नजर आयी, खुदाई का कार्य बंद हो गया और कागजी कार्यवाही तक जाकर थम गया।
आपको बता दें मछली बाजार में आज लगभग 3 वर्षो से अधिक समय से गंदे पानी का बहाव थम गया है। ग्राम प्रधान के अथक प्रयास के बाद भी एक से दो लोग विकास के कार्य मे बाधा बन रहे है। मौके पर तांडव हो रहा है। शासन प्रशासन दबे पांव पीछे भाग जा रही है। परन्तु कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। क्षेत्रीय लोग मौके पर तांडव देखकर आश्चर्य चकित रह जा रहे हैं।
नाली निर्माण को लेकर जब समाचार प्रतिनिधि से बघौचघाट के ग्राम प्रधान रामबेलास यादव से वार्ता हुआ तो उन्होंने बताया कि गंदे पानी के निकासी के लिए हमने बहुत प्रयास किया मगर एक से दो लोग नाली खुदायी में बाधा डाल रहे है। मौके पर तहसीलदार साहब का आगमन हुआ उन्हें भी भद्दी-भद्दी गालियां देकर भगा दिया गया, प्रशासन के साथ गलत व्यवहार करने पर एक से दो लोग उतारु रहे, विकास का कार्य रुका हुआ है। श्री यादव ने बताया की इस बघौच घाट के मछली बाजार की हालात को हाई कमान तक जान रहा है जिले के आला अधिकारी तक जान रहे है। परन्तु एक से दो लोगो के अवरोध के कारण जनहित का कार्य रुका हुआ है। पानी की गंदगी से नई नई संक्रमण फैल रही है। आस पास के लोग काफी चिंतित है। ऐसे समय मे अब प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को चाहिए की वह इस मामले को संज्ञान मे लेते हुए विकास कार्य को आगे बढ़ाने मे मदद करे।
