कुशीनगर :: भ्रमण कर शैक्षिक दल में धार्मिक व पर्यटकीय महत्व की छात्रों ने लिया जानकारी
डेस्क कुशीनगर केसरी, कसया, कुशीनगर। तहसील कसया क्षेत्र के विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में टॉप 100 में स्थान पाने वाले कसया विकासखंड के परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण कर धार्मिक व पर्यटकीय महत्व को जाना शनिवार को शैक्षिक भ्रमण को खंड शिक्षा अधिकारी कसया अशोक कुमार यादव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कसया अशोक कुमार यादव ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। देश के आधुनिक स्थलों का अवलोकन करके उनके भीतर का खोजी मन जागेगा, उनमें आधुनिक तरंगों को पकड़ने की अभिरुचि विकसित होगी ।इस प्रकार की यात्रा से छात्र, पुस्तकीय तनाव से मुक्त होते हैं और पढ़ाई में जुट जाते हैं, साथ हीं जिस तथ्यों को पुस्तकों में देखते हैं वह उन्हें प्रत्यक्ष रूप से देखने से उनकी रुचि जागृत होती है।
बता दें शैक्षिक दल फाजिलनगर स्थित जैन धर्म मंदिर, भगवान बुद्ध के अंतिम भोजन स्थल के अलावा कुशीनगर में रामाभार स्तूप, थाई मंदिर, रामजानकी मंदिर, माथाकुंवर मंदिर, भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली, चाईना मंदिर के साथ-साथ भगवान बुद्ध आदि का दर्शन किया।कुशीनगर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सभी छात्र – छात्राओं को लंच पैकेट व पानी के साथ-साथ मीठा व समोसा दिया गया। इस अवसर पर एआरपी वर्ग में आशुतोष कुमार दुबे, शैलेश कुमार, आरती दुबे तथा शिक्षक वर्ग में हरिंद्र कुमार चौरसिया, सुरेश प्रसाद रावत, महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार दुबे, संजय कुमार यादव, नीरज श्रीवास्तव, सुशील कुमार शर्मा, राजकिशोर सिंह, सतीश कुमार पासवान, दुर्गेश यादव, धनंजय मणि त्रिपाठी, शैलेश कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार गुप्त, अशोक कुमार सिंह के अलावा शिक्षिका वर्ग में प्रतिभा तिवारी, सीमा प्रसाद, सुनीता तिवारी, रश्मि जायसवाल व विभा गुप्ता के अलावा कार्यालय प्रमुख जितेंद्र कुमार रावत, रवि कुमार गुप्त, चैतन्य मनी व इफ्तेखार अंसारी ने बच्चों के मांगलिक भविष्य की शुभकामनाएं दिया। वहीं दल का नेतृत्व हरिन्द्र कुमार चौरसिया, शैलेश कुमार त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद रावत व महेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया।
