बहराइच :: गल्ला उद्योग व्यापार मण्डल बहराइच के अध्यक्ष बने प्रमोद डालमिया

0
IMG-20251227-WA1578

सीताराम गुप्ता, कुशीनगर केसरी, बहराइच। गल्ला उद्योग व्यापार मण्डल बहराइच का वार्षिक चुनाव व्यापार मण्डल कार्यालय, गल्ला मंडी में सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

बता दें चुनाव अधिकारी अमरनाथ अग्रवाल के कुशल निर्देशन में निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। चुनाव परिणामों में वरिष्ठ व्यापारी श्री प्रमोद डालमिया को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। वहीं संगठन के प्रति निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाले दुर्गेश पाण्डेय को महामंत्री पद पर दूसरी बार निर्विरोध चुना गया, जबकि सुरेश सुल्तानिया को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान गल्ला उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ, अनुभवी एवं युवा व्यापारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर सरदार मोहन सिंह, हरिशंकर पांडेय, अनूप डालमिया, पप्पू बालाजी, प्रकाश बंसल, अजय अग्रवाल, दिनेश जालान, ब्रह्मानंद साहू, नवीन भानीरामका, शकील मेकरानी, बबलू मलिक, सतीश पाण्डेय, बबलू मुश्ताक, राजकुमार साहू, संजय टंडन, राजेश तिवारी, राधेश्याम गुप्ता, मनोज सुल्तानिया, संदीप अग्रवाल, विनय जालान, समीउल्लाह, हुकुम चौधरी, अफजाल अहमद, इम्तियाज अहमद, विकाश मालानी, सीताराम कूड़ेभार व राजू सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु मौजूद रहे।
वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा आशा जताई कि नया नेतृत्व गल्ला उद्योग से जुड़े व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed