कुशीनगर :: ग्रापए कसया के तहसील अध्यक्ष फिर बने कृष्णमोहन पांडेय
डेस्क कुशीनगर केसरी, कसया, कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कुशीनगर के कसया तहसील की बैठक शनिवार को कसया में हुई जिसमें सर्वसम्मति से फिर से कृष्ण मोहन पांडेय को कसया तहसील इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान प्रवेक्षक के रूप में मुकेशनाथ तिवारी जिला सचिव व मनोज मिश्रा जिला संगठन मंत्री उपस्थित रहे। वहीं अतिथि के रूप में ग्रापए कसया के संरक्षक भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान मंडलीय मंत्री राजेश शुक्ला, कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष फ़रेंद्र पांडेय, मंडलीय सदस्य नर्मदा सिंह व ब्लाक प्रभारी फाजिलनगर उमेश पांडेय सहित कसया तहसील के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। संचालन एडवोकेट ओमप्रकाश पांडेय ने किया। सभी सदस्यों को तहसील अध्यक्ष ने अंग वस्त्र व कलम डायरी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय कुमार मिश्र, मनीष यादव, राजेन्द्र शर्मा, फैजुल हक, अशोक सिंह, संजय यादव, रामाश्रय कनौजिया, रामचंद कुशवाहा, मनोज कुमार चौबे, विजय तिवारी, वीरेंद्र सिह, गोपाल गुप्ता, विवेकानंद सिंह, सौरभ मणि, संजय तिवारी, अनिल तिवारी, नीराज धर द्विवेदी, सतीश सिंह, डॉ शमशुल हुदा, बृजेश पांडेय, ज्ञानचंद गौड़, विवेक उपाध्याय, लवकुश पांडेय, राजकुमार पांडेय, राज पाठक, अशोक दत्त पांडेय, सुमित सिंह व सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।
