देवरिया :: मंदिर अध्यक्ष के हैबिट का अनोखा रहस्य, पढ़कर जनता रह गई दंग

0
IMG-20251227-WA1460

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। श्रीनर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेंदीपट्टी के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव के हैबिट के अनोखे रहस्य को जानकर आज जनता आश्चर्य चकित है। श्री श्रीवास्तव के लगे बैनर पोस्टर से क्षेत्र मे चर्चाए बढ़ गई।

क्षेत्रवासियो की माने तो लोग कई प्रकार से बैनर व पोस्टर पर अपना अपना मत साझा कर रहे है। कुछ ग्रामीणों का कहना है की सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव अब ग्राम सभा की सेवा के बाद क्षेत्र की सेवा मे जुटे है। वही कुछ का मानना है की किसी बड़े चुनाव की तैयारिया चल रही है। गांव से जुड़े लोगो का कहना है की मंदिर अध्यक्ष के द्वारा ब्लाक प्रमुख , जिलाध्यक्ष अथवा विधान सभा लड़ने की तैयारिया की जा रही है। जिसकी चर्चाए तेजी के साथ आज बिगत कई माह से क्षेत्र मे सुनी जा रही है।

बता दें समाचार प्रतिनिधि के द्वारा जब मलसी बाजार मे कुछ लोगो से पूछ ताछ की गई तो लगभग सैकड़ो लोगो ने उनके चुनाव मे आगमन हेतु शुभकामनाये देते हुए कहाँ की विश्व स्तर पर आज ग्राम सभा मेदीपट्टी के नाम को लेकर जाने का कार्य अगर क्षेत्र मे कोई किया तो मंदिर अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने किया। लोगो ने बताया की सुरेंद्र लाल धर्म का ध्वज लेकर जीवन मे चलने का कार्य किया, ग्राम सभा मे विकास के साथ विशाल महादेव मंदिर का निर्माण करवाया , जो की विश्व भर मे आज प्रसिद्धि हसील कर रह है। निर्धन कन्या की प्रत्येक 2 वर्ष बाद विवाह करना तथा उनकी विदाई का रसम पुरा करना एवं ब्रह्मणो के प्रति दान पुन्य करना उनके स्वभाव मे निहित है। ग्रामीण जनता से लेकर क्षेत्र मे निर्धन परिवार तथा दुःखियो पर नजर बनाना उनकी प्राथमिकता रही है। जिससे सुरेंद्र लाल की छबि आज आसमान छु रही है। लोगो ने बताया की ऐसे महान दानी तथा निर्मल ह्रदय वाला व्यक्ति अगर नेता के रूप मे समाज मे आये तो उसका भरपुर समर्थन करने का कार्य किया जाएंगा। चर्चाओ को सुनकर जब समाचार प्रतिनिधि ने मंदिर अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव से वार्ता की तो उन्होंने बताया की बैनर और पोस्टर मेरे राजनीति कैरियर से बिल्कुल नही जुड़ा है। वह सिर्फ हमारी अपील है की जो लोग देश विदेश मे अपनी जन्मभूमि को छोड़कर निवास कर रहे है। तथा उस देश का विकास कर रहे है। तो मेरी अपील है की वे अब वापसी करे तथा अपने मातृ भूमि का विकास करते हुए देश के युवाओं को नई दिशा दे। आगे उन्होने ने बताया की राजनीति से अभी मै दूर हु। इस प्रकार की कोई बात नही है। भविष्य मे अगर योगी जी महराज तथा क्षेत्र के नेता व ग्रामीणों का आशीर्वाद मिलेगा तो आगे की रणनीति तैयार हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed