पडरौना/कुशीनगर :: 77 रनों से शाहजहांपुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची पडरौना की टीम

0
poster_2025-12-25-075834

🔴 टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पडरौना की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर बनाए 176 रन, शाहजहांपुर की टीम 14वें ओवर में 99 रन के स्कोर पर हुई ऑलआउट।
🔴 स्व. कृष्णा साहा व स्व. विमलेश मल्ल की स्मृति में 18वें वर्ष आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवां दिन।

आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, पडरौना, कुशीनगर। उदित नारायण स्नाकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में पडरौना क्रिकेट क्लब द्वारा स्व. कृष्णा साहा और स्व. विमलेश मल्ल की स्मृति में 18वें वर्ष आयोजित ऑल इंडिया क्वालिटी टीवीएस कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन गुरुवार को ग्रुप-बी का दूसरा मैच मेजबान पडरौना क्रिकेट क्लब और चौधरी क्रिकेट एकेडमी शाहजहांपुर के बीच खेला गया। इसमें पडरौना की टीम ने शाहजहांपुर को 77 रनों से पराजित किया। इस दौरान पडरौना की तरफ से गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल करने वाले दिग्विजय यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
बताते चलें टॉस जीतकर पडरौना के कप्तान कृष्णा रावत ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पडरौना की तरफ से अमन तिवारी और गोविंद यादव सलामी बल्लेबाज के रूप में आए, लेकिन 10 रन के स्कोर पर गोविंद के रूप में पहला विकेट गिरा। इसके बाद खेलने आये चंदन गौड़ भी 10 रन के हीं स्कोर पर आउट होकर पवेलियन चले गए। वहीं सलामी बल्लेबाज रहे अमन और दिग्विजय ने पारी को संभाला और एक अच्छी साझेदारी की बदौलत टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। अमन तिवारी का जब विकेट गिरा तो मल्लू चौरसिया ने टीम को मजबूती प्रदान किया। निर्धारित 25 ओवर के मैच में पडरौना की टीम ने आठ विकेट खोकर 176 रन बना सकी। इसमें मल्लू चौरसिया ने 33 गेंदों में 43 रन, अमन तिवारी ने 36 गेंदों में 40 रन, दिग्विजय ने 44 गेंदों में 37 रन तथा सुजीत ने 19 गेंदों में 28 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। वहीं शाहजहांपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मंजीत ने चार, कुणाल ने दो, इजमाम और दिपांशु ने एक-एक विकेट हासिल किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर की शुरुआत ठीक नहीं रही और 73 रन के स्कोर पर हीं शाहजहांपुर के सात विकेट गिर गए और खेल के 14वें ओवर में पूरी टीम 99 रन के स्कोर पर सिमट गई। इसमें शाहिद ने 20 गेंदों में 28 रन, अनुभव ने आठ गेंदों में 12 रन और इजमाम ने नौं गेंदों में 11 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के अंक को भी हासिल नहीं कर सका। पडरौना की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिग्विजय ने चार, सुजीत ने तीन, मल्लू, किशन और शिवेंद्र ने एक-एक विकेट चटकाए। इस दौरान चार विकेट लेकर 37 रनों की पारी खेलने वाले पडरौना के आलराउंडर दिग्विजय यादव को कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व सदर विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। वहीं अंपायर अफरोज राजू और अतुल राव रहे तथा कमेंट्री प्रिंस तिवारी व अरशद राज ने किया। स्कोरिंग अभिषेक गैरी व डिजिटल स्कोरिंग जीतू ने किया। इससे पूर्व भाजपा नेता सदाशिव मणि त्रिपाठी, डॉ. वैभव ज्योति श्रीवास्तव, सेंट जेवियर्स स्कूल के डायरेक्टर अरूण श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य कुंदन सहाय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान सतीश साहा, समशेर मल्ल, पाली चौरसिया, सज्जाद अली, आजाद अली, वसीम खान, चंदन जायसवाल, गोविंद जायसवाल, समीर अग्रवाल, अनूप सिंह, अजय साहा, लिंकन सिंह, अभय प्रताप सिंह, गोल्डी जायसवाल, पिंटू शाह, मुन्ना अली, राजीव मिश्रा व टुनटुन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed