देवरिया :: सद्दाम हुसैन के चुनाव मे कूदने से प्रत्याशियों मे हड़कंप
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। समाजवादी पार्टी मे मजबूत प्रत्याशी सद्दाम हुसैन की चर्चा आज तेजी से विधान सभा पथरदेवा के वार्ड नंबर 2 मे फैल रही है।
बताया जा रहा है की सद्दाम हुसैन जिला पंचायत चुनाव मे सपा प्रत्याशी के रूप मे पथरदेवा वार्ड नंबर 2 मे जमकर प्रचार प्रसार कर रहे है। अपने बड़े भाई हारून अली के आशीर्वाद से होने वाले चुनाव मे कमर कस चुके है। जनता के बिच हारून अली तथा सद्दाम हुसैन की चर्चा ज़ोरो पर है। एक वर्ता मे समाजसेवी हारून अली ने बताया की छोटे भाई सद्दाम हुसैन के लिए मै चुनाव मे उपस्थित रहूंगा, तथा जनता के बिच उनके लिए वोट का अपील करूंगा, उन्होंने बताया की सद्दाम हुसैन इस समय मजबूती से वार्ड नंबर 2 मे मेहनत कर रहे है। जिसको लेकर विपक्ष मे हड़कंप मचा हुआ है। सद्दाम हुसैन से पूछे जाने पर बताया की मै चुनाव मे आज लगभग 10 वर्षो से जुटा हूँ। और हम लोग हमेशा समाज का सेवा करते रहते हैं समाजवादी पार्टी के लिए मै दिनों रात मेहनत करता हु। आशा है की समाजवादी पार्टी के नेता , कार्यकर्ता मेरे साथ पूरे बल के साथ खड़े है तथा जिला पंचायत के चुनाव मे भारी मतो से विपक्ष को मुँह तोड़ जबाब देने का कार्य करेंगे। बाते अगर भाजपा की प्रत्याशी का करे तो अभी भाजपा प्रत्याशी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की इक्षा जानने मे जुटे है अगर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का आशीर्वाद मिला तो भाजपा से होनहार प्रत्याशी जिला पंचायत चुनाव मे भाजपा के तरफ से दमदार गति विधि अपनायेंगे। चर्चा है की अगर जिला पंचायत चुनाव मे भाजपा की तरफ से किसी दमदार नेता का योग बना तो एक तरफ समाजवादी पार्टी से सदाम हुसैन होंगे वही दूसरी तरफ भाजपा से कोई एक दिगज़ होंगे और जनता के द्वारा जिला पंचायत सदस्य चुनाव मे जमकर वोट पड़ेंगे। इसी आशा और विश्वास पर समाजवादी पार्टी के होनहार नेता सद्दाम हुसैन दिन प्रति दिन जनता के बिच मेहनत मे जुटे है।

win2023bet1 looks like a new site. I’m always a bit cautious with new ones, but hey, gotta explore, right? Testing it out, will report back. The link’s here: win2023bet1