गोरखपुर :: खेल में कोई हारता नहीं, जीतता है या सीखता है – प्रदीप शुक्ल(विधायक)

0
IMG-20251207-WA0104

आलोक मिश्रा, कुशीनगर केसरी, सहजनवा, गोरखपुर। विधानसभा सहजनवा के ग्रामीण स्टेडियम में शनिवार को विधायक खेल स्पर्धा का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा माननीय सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक प्रदीप शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया।
इस दौरान अपने उद्बोधन में विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि खेल में कोई हारता नहीं, जीतता है या सीखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश में युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। खेल शरीर ही नहीं, बल्कि मन, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सहजनवा विधानसभा में खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने और प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
🛑 युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम
खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विभिन्न वर्गों के विजेता प्रतिभागी
🛑 कबड्डी प्रतियोगिता
जूनियर बालिका वर्ग : सहजनवा कबड्डी क्लब
सब-जूनियर बालिका वर्ग : मुरारी इंटर कॉलेज
सब-जूनियर बालक वर्ग : गजराज वॉरियर्स सीनियर बालक वर्ग : गजराज वॉरियर्स जूनियर बालक वर्ग(सहजनवा) : स्टार कबड्डी क्लब वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग : गनौरी
जूनियर बालक वर्ग : बिजौवा
🛑 एथलेटिक्स – 100 मीटर दौड़
सब-जूनियर बालक : शिवाजी राय
जूनियर बालक : आकाश
कार्यक्रम संचालन जिला पंचायत सदस्य राम बुझारत पासी एवं सर्वेश तिवारी ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में राम जियावन मौर्य, अध्यक्ष संजू सिंह, वरिष्ठ नेता गोपाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, मनोज सिंह, विकास सिंह, मनोज जायसवाल, ब्रह्मानंद शुक्ल, राम उजागिर शुक्ल, अभिमन्यु मौर्य, गौरव गुप्ता, सूर्यनाथ विश्वकर्मा, शिवचरण प्रसाद, नरेंद्र शुक्ल, ईश्वर चंद्र सिंह, अनुराग सुनील युवा कल्याण विभाग से कार्यक्रम प्रभारी देवेश कुमार सिंह, विप्लव गुप्ता, दिलीप कुमार, विनोद चौधरी, सुनील गुप्ता, अमित सिंह, अरुण सिंह तथा प्रांतीय रक्षक दल के जवान भी उपस्थित रहे।

Info Box

Click here to change this text. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed