देवरिया :: आँखों मे आंसू चेहरे पर खुशी लिए ब्राह्मण बेटी की मंदिर अध्यक्ष ने किया विदाई

0
IMG-20251130-WA0233

🛑 29 नवंबर को धूम धाम से हुई गरिमा बिटिया की शादी।

बघौचघाट – देवरिया। विकास खंड पथरदेवा मेंदीपट्टी के
निवासी स्वर्गीय ऋषी राज पाण्डेय की बेटी की शादी आज 29 नवंबर को सम्पन्न हुई। पिता के मार्ग दुर्घटना मे मौत के बाद , बेटी गरिमा पाण्डेय की शादी का खर्च मंदिर अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने उठाई। बिटिया का हाथ पिला कर मेदीपट्टी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने आँखे नम कर चेहरे पर खुशी लिए घर से विदाई की। ग्रामीण इस मंगल अवसर पर उमड़े भिड़ को देख कर आश्चर्य चकित रहे। सभी लोगो ने समाजसेवी सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव की सरहाना किये।

बता दें लाखों रुपये का विदाई समान अनेको कीमती वस्तुए, बरातियों का स्वागत, बेटी के लिए कपड़ा, तिलक का समान व परम्परिक रीति रिवाज़ से सब कुछ की व्यवस्था मंदिर अध्यक्ष के द्वारा विवाह के पूर्व कर दी गई थी। बस पावन बेला का इंतजार था। जैसे हीं 29 नवंबर का दिन आया मंदिर अध्यक्ष अपने समय से उपस्थित होकर विवाह के शुभ कार्यक्रम को आगे बढ़ावाया तथा शादी के पवित्र बंधन मे बंधवा कर खुशी-खुशी बेटी कि विदाई कर दी। ग्रामीण सहित बेटी के परिवार मे खुशिया छाई हुई थी वही प्रत्येक लोगों के आँखो मे भी खुशी कि आंसु टपक रही थी तथा चेहरे पर मुस्कान लिए बिटिया की विदाई मे ग्रामीणों का झुण्ड दिखा। इस पावन बेला के दौरान मंदिर अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, विवेक दत राय, टुनटुन तिवारी, गणेश मिश्र, जय प्रकाश राय, संतोष राय, परमेशर मिश्रा, राजू मिश्रा, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव व एस के यादव सहित हजारों ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed