गोरखपुर :: श्रद्धांजलि सभा कर एवं कैंडिल मार्च निकालकर बम विस्फोट में दिवंगत लोगों को किया श्रद्धांजलि अर्पित
डेस्क कुशीनगर केसरी, गोरखपुर। हाल हीं में दिल्ली में हुए भीषण बम विस्फोट ने संपूर्ण देशवासियों को गहन आघात पहुँचाया है। इस दुखद घटना में कई निर्दोष लोगों ने अपनी अमूल्य जानें गंवाई हैं। उन सभी दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करने हेतु सनातन धर्म उत्थान संगठन के संयोजक विनोद अग्रहरी के नेतृत्व में भीटी रावत में एक श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जिसके संगठन के सदस्य श्याम नारायण, भगवंत पांडेय, शिव सागर मिश्रा व जितेंद्र राउत सहित आम जनता भी गरमजोशी से भाग के लिया।
इस दौरान विनोद अग्रहरी ने अपने संबोधन में घर में बैठे जेहादी मानसकिता वाले दानवों पर नजर रख कर सावधान रहने को कहा। इस मौके पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने भी पहुंचकर जनता को जागरूक रहने का संदेश दिया।
