कुशीनगर :: जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती
डेस्क कुशीनगर केसरी, कसया, कुशीनगर। भाजपा द्वारा बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को पूरे जनपद में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने महापुरुषों की प्रतिमा स्थल व स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, दीपोत्सव, और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि आयोजित किया।
बता दें कसया रामजानकी मठ में कुशीनगर मण्डल द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा को याद किया।
वहीं जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक ऐसा इतिहास हैं, जिन्होंने आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि पूरे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में स्वाभिमान, स्वराज और स्वदेशी की चेतना जगाई। उन्होंने कहा कि मां भारती के इस अमर सपूत के 150वें जन्म वर्ष को भाजपा पूरे सम्मान और गौरव के साथ मना रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष, बलिदान और विचारों से प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर कुशीनगर विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, मण्डल अध्यक्ष आद्या प्रसाद पाण्डे, अमरजीत कुशवाहा, राजेश राव, इन्द्रप्रकाश चौबे, बच्चा सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, डॉ छेदी शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, आई टी विभाग विधानसभा संयोजक रत्नेश श्रीवास्तव, विनोद गिरि, आदित्य मिश्र व संजीव दूबे आदि उपस्थित थे।
