देवरिया :: त्रिपाठी और शाही का वर्चस्व पथरदेवा मे रहेगा हाबी, चुनाव 2027 बना चर्चा

0
IMG-20251115-WA0926

🛑 दो नेताओं पर जनता का भरोषा टीका।

🛑 पूर्व मे कई भावी विधायक प्रत्याशियों ने बिगाड़ ली है स्वयं की छबि।

डेस्क कुशीनगर केसरी पथरदेवा – देवरिया। 338 विधान सभा पथरदेवा में समाजवादी पार्टी के वहुचर्चित नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी तथा भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता प्रदेश के क़ृषि मंत्री सूर्यप्रताप के वर्चस्व की चर्चा क्षेत्र मे हाबी है। उत्तर प्रदेश मे विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 मे होने वाला है परन्तु बिहार की राजनीति को देख कर विपक्ष की पार्टिया हरकत मे आ गई है। अब यह पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर ग्रामीणों से संवाद मे लग गये है।

बता दें चर्चा के मुताबिक क़ृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही विपक्ष को चुनाव मे करारा जबाब देने के लिए अब समाज में कई वर्गो के लोगों के साथ मंच साझा कर रहे हैं। वही महापुरूषों के नाम की रैलिया तथा जनसभा भी कर रहे है। ताकि उन वर्गो से अच्छी खाशी वोट उन्हे प्राप्त हो सके। चर्चा है की जिले भर मे 338 विधान सभा पथरदेवा का रणनीति कुछ अलग हिसाब किताब का होता है यहां न तो हिंदुत्व काम आती है नाही जाति और धर्म, पथदेवा की जनता मनचाहे प्रत्याशी को वोट करती है। वह योगी और मोदी के नाम पर वोट नही करती है। पथरदेवा विधान सभा की जनता उन्हे ही वोट करती है जो उनके सुख दुख मे हमेशा सहायक होते है। यही कारण है की प्रदेश के क़ृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही अब धरातल से और मजबूत दिन रात हो रहे हैं तथा अपना वर्चस्व तथा सरकार की योजनाओ को घर घर तक पहुंचने का कार्य बीते कई वर्षो से कर रहे है। इधर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी भी अपने क्षमता का उपयोग कर रहे है। वह विगत कई वर्षो से सरकार मे नही आये है। इस बार आने वाले 2027 वर्ष मे तन मन धन लगा दिये है। गरीबो की सेवा तथा दुख दर्द के सहायक बन रहे है। फर्जी मुकदमो, तथा पीड़ितों के साथ जुट रहे है। वैसे पूर्व मंत्री का कथन कई बार सुनने को मिला है की वह अपने कार्यकाल मे लूट, हिंसा और चतुराई से दूर रहे है। जनता की सेवा तथा युवकों को पक्की नौकरी देने का कार्य किये है। होने वाले 2027 के चुनाव मे उनके चहेते कार्यकर्त्ता उनके राजनीतिक जीवन मे चार चांद लगाने वाले है । कार्यकर्ताओ के बल पर पार्टी चुनाव जीतती है। जैसे की भाजपा का कथन है की बिना कार्यकर्तायो के बल पर बंगाल भी नही जीत पाएंगे। इसी आवाज पर प्रदेश के क़ृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही अपना दल बल लेकर अभी से विधान सभा चुनाव हेतु कड़ी मेहनत कर रहे है। इसी भाव से समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री त्रिपाठी अपने कार्यकर्तायो के बल पर भरोषा किये है। उनके भरोसे पर खरा उतर कर ए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता चार चांद लगाने वाले है। आगे चर्चा है की विधानसभा चुनाव हेतु 338 पथरदेवा से अन्य लड़ाकू भावी प्रत्याशी केवल हवा मे उड़ान भर रहे है। जमीन पर उनकी छबि जनता पहचान गई है। वे कब किस पार्टी का टिकट लेकर जनता के बिच उतरेंगे इसका कोई ठिकाना नही है। इस लिए जनता का भरोसा सिर्फ दो वरिष्ठ नेताओं पर है एक भाजपा से क़ृषि मंत्री तो वही सपा से पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी है जो जनता के बिच दिनों रात मेहनत कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed