कप्तानगंज :-अर्टिगा ने मजदूरों के ठेकेदार को रौंदा, दर्दनाक मौत
बूढ़े मां बाप, पत्नी व नन्ही सी जान की थी जिम्मेदारी
शिवेष तिवारी कुशीनगर केसरी खैरटवा कुशीनगर।
बोदरवार से कप्तानगंज की ओर जा रहे बाइक सवारों को पीछे से आ रही अर्टिगा ने रौंद डाला, बाइक पर सवार मजदूरों का ठेकेदार घटना स्थल पर ही दम तोड दिया जबकि पीछे बैठा ठेकेदार का साला जीवन और मौत से जूझ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार और उसके साले को एम्बुलेंस से कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां घायल का इलाज चल रहा था और मृतक का पंचनामा भरकर पुलिसिया कार्रवाई कर रही है। मृतक युवक की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र प्रेम नारायण उम्र 32 वर्ष,हरनाटार, थाना नौरंगिया बगहा बिहार के रूप में हुई। जबकि घायल अजय कुमार उम्र लगभग 32 वर्ष, ग्राम ददरी, थाना लौरिया, जिला पश्चिमी चंपारण बिहार का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के ग्राम पंचायत भवन के ठीक सामने बोदरवार से नरेन्द्र अपने साले अजय के साथ लौट रहा था कि एक तेज गति से आ रही अर्टिगा यू पी 57बीजे 9730 की चपेट में आ गया और अर्टिगा रौंदते हुए आगे निकल गयी। मौके पर ही नरेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साला अजय वहीं तड़पने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, जहां घायल अजय का इलाज चल रहा है वहीं मृतक नरेंद्र का पंचनामा भरकर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दी गई। नरेन्द्र मजदूरों का ठेकेदार था और उसी सिलसिले में बोदरवार आया था,
मजदूरों ने बताया कि नरेंद्र हरनाटार के एक छोटे से गांव का रहने वाला देहाडी मजदूर था वह अपने बूढ़े मां बाप का इकलौता सहारा था जिसकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है जिसके कारण वह विगत कई वर्षों से बोदरवार में संचालित राइस मिलों पर मजदूर मुहैया करवाता था और साथ ही अपने भी जिम्मेदारी के साथ मजदूरों के साथ लगकर काम करता था। उसके परिवार में बूढ़े मां-बाप, पत्नी और एक नन्हा सा बच्चा है।जिसके परिवरिश की जिम्मेदारी उसके कंधे पर थी।वह अपने सूझ बूझ से अपने अलावा अपने साथी मजदूरों का भी दो वक्त की रोटी का जुगाड करवाता था।शनिवार को भी नरेन्द्र अपने साले अजय जो पश्चिमी चंपारण के गांव ददरी,थाना लौरिया को साथ लेकर अपने माता-पिता की दवा लेने के लिए गोरखपुर गया था और लौटते समय बोदरवार रुक कर राइस मिलों के मालिकों से मुलाकात कर अपने और अपने मजदूर साथियों के लिए काम की बात कर के अपने गांव हरनाटार के लिए लौट रहा था कि देर शाम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के ग्राम पंचायत भवन के ठीक सामने एक तेज गति से आ रही अर्टिगा यू पी 57बीजे 9730 की चपेट में आ गया और अर्टिगा रौंदते हुए आगे निकल गयी। मौके पर ही नरेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साला अजय वहीं तड़पने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, जहां घायल अजय का इलाज चल रहा है वहीं मृतक नरेंद्र का पंचनामा भरकर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दी गई। नरेन्द्र मजदूरों के ठेकेदार के साथ साथ राइस मिलरो के मालिकों का भी हमदर्द था और उनके सुख-दुख का भी साथी था ।

https://t.me/Top_BestCasino/137