देवरिया – 31/32 की फाइल का निस्तारण करने में असमर्थ है देवरिया की एसडीएम
🟣 कार्यालय में नाम के लिए बैठते है अधिकारी, महत्वपूर्ण कार्यों पर नजर नही।
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। जनपद में आज एक एस.डी.एम. अधिकारी से लोग परेशान है और जिले का चक्कर काटने पर मजबूर है। लगातार तहसील में इसको लेकर कई बार धरना प्रदर्शन हो चुका है कि जो भी अधिकारी आ रहे है अपने कर्तव्यों का पालन ठीक से नही कर रहे है। बता दें तहसीलदार से लेकर एस.डी.एम. बस निजी कार्य हेतु विचरण करने में जुटे है। हवा हवाई बात कर एस.डी.एम. के द्वारा तहसील परिसर राजनीति का अखाड़ा बना है।
वहीं चर्चा है कि एसडीएम श्रुति शर्मा के पास कोई अनुभव नही है। वह नई-नई नौकरी का कमान पकड़ी है। उनके द्वारा कठिन कार्यो में लापरवाही वरती जा रही है। बैनामे में हुए नाम संसोधन से लेकर जमीन की बिक्री व अंश निर्धारण को लेकर तमाम फाइलें उनके पास पहुची है परन्तु तहसील में हुए धरने को लेकर वह सामाजिक रूप से जनता को परेशान करने में लगी है। अर्थात धरना तहसील के मुंशी वकील के द्वारा दी गई है और बदले कि आग में जनता पीस रही है। रोज देवरिया तहसील का चक्कर परेशान हुई जनता काट रही है। खतौनी में नाम संसोधन व जमीन के टुकड़े का अंश इत्यादि के सुधार की फाइल उनके कार्यालय में बंधी पड़ी है परन्तु एस.डी.एम. इसको निस्तारण करने में अनुभवहीन साबित हो रही है।

https://t.me/Top_BestCasino/164