पकड़ियार बाजार – सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

1
IMG-20251031-WA0003

ब्राइट वे स्कूल द्वारा आनलाइन प्रतियोगिता का किया गया था आयोजन

।।राजेश पाण्डेय पकड़ियार बाजार कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के रामपुर भाठ स्थित स्व. श्रीमती धर्मी देवी ब्राइट वे स्कूल में आयोजित ऑनलाइन सामान्य ज्ञान (जीके) प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता ने ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों में बौद्धिक जागरूकता को बढ़ावा दिया।प्रतियोगिता में कड़ी मेहनत के दम पर तीनों स्थानों पर कब्जा जमाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर कक्षा आठवीं के छात्र रोशन पासवान ने बाजी मारी, जिन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान कक्षा चतुर्थ की होनहार छात्रा अंकिता पासवान ने हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान कक्षा षष्ठम के छात्र किशन गोंड का रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आलोक कुमार ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा, “प्रतियोगिता जीवन का अभिन्न अंग है। हर क्षेत्र में हमें प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है। ईमानदारी और लगन से कड़ी मेहनत करें, तो कोई लक्ष्य दूर नहीं रह जाता। कभी घबराएं नहीं, हमेशा तैयार रहें।” उनके इस संदेश ने उपस्थित छात्रों में उत्साह भर दिया।कार्यक्रम में स्कूल परिवार की पूरी ताकत झलकी। उपप्रधानाचार्य शैलेश प्रसाद के नेतृत्व में नागेंद्र, आनंद यादव, पप्पू साहनी, पंकज यादव, दुर्गेश यादव, अनुज श्रीवास्तव, रामनाथ पासवान, काजल मिश्रा, संध्या पासवान, वीणा तिवारी, अंजलि यादव, स्मिता गुप्ता, गुड़िया, रेहाना खातून, साधना, पलक सिंह, प्रिया पासवान और नेहा यादव सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं की भीड़ ने माहौल को जीवंत बना दिया।

1 thought on “पकड़ियार बाजार – सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed