बस्ती :: एक बार फिर गरजा ऑपरेशन लंगड़ा, 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में धर दबोचा

1
IMG-20251101-WA1500

अंशु श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, बस्ती। जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में चल रहा ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ का एक बार फिर असर दिखा है। बता दें शनिवार को जिले की स्वाट टीम और छावनी थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही रते हुए 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी सद्दाम को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।
बताते चलें उक्त घटना छावनी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर बांधे के पास हुई, जहां दोनों तरफ से जमकर गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सद्दाम घायल होकर गिर पड़ा। मौके से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। बताया जा रहा है कि सद्दाम गोंडा जनपद का रहने वाला है और लंबे समय से बस्ती पुलिस को उसकी तलाश थी। उस पर लूट, चोरी और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज थे।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि जिले में चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा का मकसद सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसना और अपराधमुक्त वातावरण बनाना है। उन्होंने टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की।

1 thought on “बस्ती :: एक बार फिर गरजा ऑपरेशन लंगड़ा, 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में धर दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed