देवरिया :: सजावट को नुकसान पहुचाने के मामले में छह युवकों को थाने लाकर पूछताछ में जुटी पुलिस
डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्रामसभा बेलहमा में छठ पर्व पर हुए सजावट को कुछ युवकों के द्वारा बैनर पोस्टर को आग लगा दी गई। वही टेंट के सजावट को नुकसान पहुचाया गया, लॉइट तोड़ दिया गया। बेलहमा निवासी बच्चन जायसवाल के तहरीर पर छ नामजद युवकों को पुलिस थाने लाई और 10 अज्ञात को ढूढ़ने जुटी हुई है, वहीं पकड़े गए युवकों से पूछताछ जारी है। वार्ता में बघौचघाट थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है युवकों से पूछ-ताछ जारी है।

https://t.me/Top_BestCasino/154