देवरिया :: धर्म के रक्षक ने छठ घाट का किया निरीक्षण
🛑 क्षेत्रवासियों को दिया शुभकामना देते हुए अध्यक्ष बोले सनातन धर्म के ध्वज को आने वाली पीढ़ियां फहराती रहेंगी।
डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट – देवरिया। श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने मेंदीपट्टी ग्राम सभा के छठ घाट का निरीक्षण किया। श्री श्रीवास्तव विवेक दत्त राय एवं परिवार के सदस्य देवेंद्र लाल श्रीवास्तव व उपेंद्र लाल श्रीवास्तव सहित मंदिर समिति के सदस्यों के साथ छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने रात्री घाट स्थल पर डेकोरेशन हेतु समिति के सदस्यों को दिशा निर्देश दिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही हमारी संस्कृति और विरासत है। धर्म को आगे बढ़ना ही मेरा मूल मंत्र है। समाज की सेवा करना , ग्राम सभा का विकास कराना ही मेरा जीवन का लक्ष्य है। सरल स्वभाव के धनी धर्म के रक्षक ने विधानसभा पथरदेवा 338 सहित देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे ईश्वर में प्रेरणा रखकर पूजा पाठ करनी चाहिए और ह्रदय को ईश्वर से जोड़कर रखना चाहिए तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां आगे सनातन धर्म के ध्वज को फहराती रहेंगी।

https://t.me/s/Top_BestCasino/134