गोरखपुर :: साफ-सफाई, अनुशासन और भाईचारे के साथ मनाएं छठ पर्व और पर्यावरण की स्वच्छता और सांस्कृतिक गौरव को बनाए रखें – प्रदीप शुक्ला
आलोक मिश्रा, कुशीनगर केसरी, सहजनवा, गोरखपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर सहजनवा विधानसभा के विधायक प्रदीप शुक्ल ने क्षेत्रवासियों को अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विधायक शुक्ल ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो आस्था, स्वच्छता, आत्मसंयम और सूर्य उपासना का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, समर्पण और सद्भावना का संदेश देता है।
उन्होंने कामना की कि छठ मइया और भगवान सूर्यदेव की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य का संचार हो।
विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी लोग इस पवित्र पर्व को साफ-सफाई, अनुशासन और भाईचारे के साथ मनाएं तथा पर्यावरण की स्वच्छता और सांस्कृतिक गौरव को बनाए रखें। अंत में विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि छठ मइया का आशीर्वाद हर घर में सुख और समृद्धि लाए, और सूर्यदेव की किरणें सभी के जीवन को उजाला एवं ऊर्जा से भर दें। उन्होंने सहजनवा विधानसभा के समस्त नागरिकों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दिया।

https://t.me/Top_BestCasino/119