गोरखपुर :: चेयरमैन ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
प्रिंस श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा के चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने अधिशाषी अधिकारी अमित नायक के साथ नगर के सभी वार्डो में पोखरी व तालाबों के किनारे बने छठ घाटों का निरीक्षण किया और उन स्थानों पर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर लाइट लगवाए।
बता दें नगर के जेठू नगर, हनुमंत नगर, परशुराम नगर, तुलसीदास नगर,दीनदयाल नगर, विंध्यवासिनी नगर,अटल नगर, डुमरी, बीजोवा,अमरसिंह नगर सहित सभी वार्डो में सफाई,बिजली व सुरक्षा की जानकारी लिया और नगर कर्मियों को चाक चौबंद व्यवस्था के लिए निर्देश दिया।जिस दौरान चेयरमैन ने कहा कि सभी घाटों पर पानी ,चाय की व्यवस्था कराई जाएगी और लोगो के बैठने के लिए पांडाल लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी नगर वासियों से आपसी सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील किया। जिस दौरान अखिलेश गुप्त, संतोष पाण्डेय, सुंदरम त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, अमरेन्द्र त्रिपाठी, मनोज गौड़, छोटेलाल व आनंद त्रिपाठी सहित आदि लोग रहे।

https://t.me/Top_BestCasino/164