देवरिया :: छठ घाट को लेकर बघौचघाट थानेदार ने लिया संज्ञान, दिया निर्देश, होने वाला खतरा टला
डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट – देवरिया। थाना क्षेत्र बघौचघाट के अंतर्गत ग्राम सभा सखिनी में नजदीकी बाबा चन्द्रनाथ मंदिर के समीप का धार्मिक स्थल छठ घाट 26 अक्टूबर की सुबह प्रकाश में आया की छठ घाट पर वर्तीय महिलाओ के द्वारा दिये जाने वाले अर्ध्य स्थान पर बड़ा गढ़ा है चारो तरफ पानी भरा है। जहां डूबने की आशंका व संभावना त्यौहार पर बनी हुई थी। 27 अक्टूबर की शाम को महिलाओं के द्वारा डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। सूचना पर बघौचघाट थानेदार विशाल कुमार उपाध्याय ने छठ घाट का निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश जारी कर दिया तथा खड़े होकर छठ घाट की प्रतिमाओ के चारो तरफ बॉस का बैरिकेडिंग करा दिया। ताकि कोई महिला या पुरूष भूल बस गड्डे के समीप से न गुजरे। इस प्रकार ग्राम सभा सखिनी के छठ घाट पर होने वाली अग्रीम हादसे को टाला गया।
बता दें बघौचघाट पुलिस ने सूचना व वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए ग्राम सभा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से वार्ता कर सुरक्षा कार्य को आगे बढ़ाया। वही 10 फिट के गड्डे तथा छठ प्रतिमाओं के किनारे से हटकर, महिलाओ के लिए अर्ध्य देने के लिए प्रशासन व ग्राम प्रधान के द्वारा उचित व्यवस्था बनाई गई। इसक्रम में मंदिर के द्वारा उपज की गई धान की फसल की कटाई हुई, तथा अब पूरी सुरक्षा में महिलाएं कटी फसल के खेत मे सूर्य देव को अर्ध्य देंगी। महिलाओं के सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग किया गया, छठ प्रतिमाओं के पास थानेदार व ग्रामीणों के सामने सुरक्षा कवच बना दी गई है। इस लोकप्रिय व सराहनीय कार्य मे थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय सहित पुलिस टीम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शंभु कुशवाहा, शिक्षक – नागेंद्र शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता – रंजन श्रीवास्तव, समाजसेवी- पापु यादव, गुडू यादव, दुर्गेश राय, संजय यादव, रितेश यादव, सहित तमाम ग्रामीण सदस्यों की मौजूदगी बनी रही।

https://t.me/s/Top_BestCasino/6