गोरखपुर :: विधायक ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

1
IMG-20251026-WA1251

आलोक मिश्रा, कुशीनगर केसरी, सहजनवा, गोरखपुर। रविवार को भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण का प्रसारण सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 173 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक प्रदीप शुक्ल ने टेलीविजन के माध्यम से देखा और सुना।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का देशवासियों से आत्मीय संवाद है, जो प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है। वहीं कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री (पिछड़ा मोर्चा) मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्यनाथ विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

1 thought on “गोरखपुर :: विधायक ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed