प्रतापगढ़ – कातिलाना हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ कार्यालय में गरजे अधिवक्ता

0
IMG-20251025-WA0025

🟣 हाइवे पर विरोध प्रदर्शन कर धरना प्रदर्शन के जरिए प्रशासन को वकीलों ने दिया अल्टीमेटम।

अमरजीत शर्मा, कुशीनगर केसरी, प्रतापगढ़। तीन अधिवक्ताओं पर कातिलाना हमले को लेकर शनिवार को भी नाराज वकीलों का पारा चढ़ा दिखा। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से लेकर सीओ कार्यालय तक जमकर हंगामा किया। सीओ कार्यालय में नाराज वकील धरने पर बैठ गये। बता दें सांगीपुर थाना के बवरिहा गांव मे बुधवार की शाम तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता रूद्र प्रताप पाण्डेय व अधिवक्ता बालकृष्ण पाण्डेय तथा अभिषेक पाण्डेय पर विपक्षियों ने जानलेवा हमला बोल दिया था। घायल वकीलों का शनिवार को भी लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज जारी बताया गया है। घटना से नाराज वकीलों ने शनिवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई मे आमसभा कर रणनीतिक मंथन किया। आम सभा समाप्त होते हीं वकील पुलिस व प्रशासन के खिलाफ कैम्पस मे नारेबाजी करने लगे। इसके बाद वकीलो का जत्था नेशनल हाइवे पर पहुंच गया। यहां से विरोध जताते वकीलो का जत्था सीओ कार्यालय पहुंचा। समाधान दिवस मे सीओ आशुतोष मिश्र के किसी थाने मे होने की जानकारी पर वकील भड़क उठे। नाराज वकीलो ने सीओ कार्यालय परिसर मे वकील धरने पर बैठ गये। इससे कार्यालय मे हडकंप मच गया। धरने के दौरान संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने कहा कि आरोपियो की गिरफ्तारी करने मे सांगीपुर पुलिस फिसडडी साबित हो रही है। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि पुलिस व प्रशासन मामले को गंभीरता से नही ले रहा है। यहां सभा का संचालन महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय व उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।बता दें सीओ कार्यालय में धरने की जानकारी मिलने पर लालगंज कोतवाल आलोक कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। कोतवाल ने आंदोलनरत वकीलों को बताया कि आरोपियो की धरपकड़ के लिए तीन टीमे गठित की गयी है। तब वकीलों ने सोमवार तक गिरफ्तारी न होने पर तहसील व पुलिस के अफसरो के घेराव की चेतावनी देते हुए धरना समाप्त करने पर राजी हुए दिखे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ल गुडडू, विकास मिश्र, राजेश तिवारी, संतोष पाण्डेय, विपिन शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह, प्रमोद तिवारी, दिनेश सिंह, मोनू पाण्डेय, राजेश द्विवेदी, आलोक शुक्ला, नामवर सिंह, विनय शुक्ल, सुरेन्द्र गौतम, मनोज शुक्ला, शिव नारायण शुक्ल, नारायणदत्त शुक्ला, लाल विनोद प्रताप सिंह, निरंजन पाण्डेय, धीरेन्द्र मिश्र, राकेश शुक्ला, अनूप पाण्डेय, कृष्णतोष मिश्र, सत्येंद्र श्रीवास्तव, दीपेंद्र तिवारी, प्रमोद सिंह, दिवाकर पाण्डेय, विभाकर नाथ शुक्ल, पवन पाण्डेय व शैलेन्द्र शुक्ला आदि अधिवक्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed