प्रतापगढ़ – जीवन जीने की कला सिखाती है रामलीला, राम के आदर्शों पर चलने की जरूरत – दिनेश दुबे
🟣 स्वर्गीय अशोक कुमार शुक्ल ने सनातन धर्म को मजबूत करने का किया कार्य।
🟣 जामताली शुक्लान में सात दिवसीय रामलीला का हो रहा भव्य मंचन।
अमरजीत शर्मा, कुशीनगर केसरी, प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र के श्रीरामलीला समिति जामताली शुक्लान की ऐतिहासिक रामलीला का उद्घाटन बृहस्पतिवार को रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश दुबे एडवोकेट ने फीता काटकर और भगवान की आरती उतार कर रामलीला का भव्य उद्घाटन किया।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिनेश दुबे एडवोकेट ने कहा कि श्री रामलीला समिति जामताली शुक्लान के संस्थापक स्वर्गीय अशोक कुमार शुक्ल पत्रकार के साथ अच्छे कलाकार भी थे। उन्होंने आज से 35 वर्ष पूर्व रामलीला की स्थापना कर सनातन धर्म को मजबूत करने का काम किया। उन्होंने स्वर्गीय श्री शुक्ल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया।अध्यक्ष श्री दूबे ने आगे कहा कि रामलीला का मंचन हमें जीवन जीने की कला सिखाती है हम सबको राम के आदर्शों पर चलने की जरूरत है और भाइयों में राम और भरत जैसा त्याग करने की जरूरत है। वहीं रामलीला समिति के डायरेक्टर अमित कुमार शुक्ल ने आए हुए लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष दिनेश दुबे एडवोकेट, डायरेक्टर अमित कुमार शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, के. के. तिवारी, पंकज पांडेय, लल्लू दुबे, अमर सिंह, मान सिंह, नंदन सिंह, दीपक राम त्रिपाठी, आदित्य शुक्ल, शुभम शुक्ल,अंश शुक्ल, पंकज पांडेय, बबलू शुक्ल, राज शुक्ल, अनुराग शुक्ल, राजेंद्र शुक्ल, ब्यास लल्लू रसिया, गौरीशंकर श्रीकांत पाल, राकेश पाल व अजय कुमार पदाधिकारी कार्यकर्ता क्षेत्रीय जन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
