देवरिया :: पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को नहीं खदेड़ पाएंगे परवेज

0
IMG-20251013-WA0975

🟣 टिकट को लेकर चल रही है समाजवादी पार्टी में गुटबाजी बनीं चर्चा।

डेस्क कुशीनगर केसरी, पथरदेवा- देवरिया। विधानसभा पथरदेवा 338 में भले ही प्रचार – प्रसार समाजवादी पार्टी की गुटबाजी की हो रही हो। परन्तु हकीकत यह है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी हीं भाजपा के वरिष्ठ प्रदेशीय नेता से मुकाबला करने के योग्य है। यह बात समाचार प्रतिनिधि को परवेज आलम के खेमे के कार्यकर्ताओं ने बताया। कुछ कार्यकर्ताओ ने बताया कि जाति समीकरण को लेकर पूर्व मंत्री शाकिर अली के योग्य पुत्र परवेज आलम चल रहे है। परन्तु जैसे ही चुनाव नज़दीक आएगा कार्यकर्ता साथी पार्टी की लड़ाई लड़ेंगे। अब वह टिकट चाहे पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को मिले या परवेज आलम को परन्तु ज़मीनी हकीकत यह है परवेज आलम पिता की बनाई गई छःबी पर कब तक लोगो से एहसान मांगते फिरेंगें। उन्हें स्वंय का एक अलग समाज बनाना होगा। जहां समस्त वर्गों के लोग उनके साथ खड़े हो सके। सूत्रों का कहना है कि परवेज आलम समस्त वर्गों को एकत्रित करने में अभी बहुत पीछे है। वही पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी इस मामले में अच्छी पकड़ बनाये रखे है। श्री त्रिपाठी के साथ समस्त वर्गों के लोग खड़े है वही परवेज आलम के साथ कुछ उनके क्षेत्र के गिने चुने उनके लोग खड़े है। इस प्रकार लोकप्रियता को मध्य नजर रखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया के द्वारा प्रत्येक पहलुओं पर प्रकाश डाला जा रहा है।
वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता के विपक्ष में पथरदेवा 338 विधानसभा चुनाव को लेकर ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को टिकट की दावेदारी में प्रथम स्थान का दर्जा दे चुके है। परन्तु खास कर 338 विधानसभा पथरदेवा में जब कोई कार्यक्रम हो रहा है। परवेज आलम और ब्रह्नाशंकर त्रिपाठी का एक मंच पर न होना यह लोगो के मन तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं के मन मे कई सवाल खड़े कर रहे है। जिससे चर्चा बनी है की पार्टी में गुटबाजी चल रही है। तथा परवेज आलम स्वयं की टिकट को लेने के लिए प्रयास में लगे हैं जो पूर्व मंत्री के स्थान पर समाजवादी पार्टी से टिकट लेकर परवेज आलम खदेड़ने में लगे है। सूत्र बता रहे हैं कि यही कारण है कि परवेज आलम अपना स्वयं का मेहनत क्षेत्र व मंच पर करते दिख रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed