देवरिया :: मंदिर अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने किया राम दरबार का निरीक्षण
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। धर्म के रक्षक समाजसेवी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने सुबह राम दरबार का निरीक्षण किया। बता दें श्री श्रीवास्तव का आगमन ग्राम सभा मेदीपट्टी में 11 अक्टूबर को हुआ। सबसे पहले मंदिर अध्यक्ष ने नर्मदेश्वर महादेव की पूजा व आराधना की ततपश्चात मंदिर के पास बन रहे राम दरबार का निरीक्षण कर दिशा निर्देश जारी किया। भारी बरसात के कारण मंदिर का कार्य फिलहाल रुका हुआ था। इर्दगिर्द बरसात के पानी लगने के कारण कार्य को रोक दिया गया था। पुनः कार्य तेजी से प्रारंभ होने वाली है। भगवान नर्मदेश्वर व राम मंदिर भवन के छत का जोड़ लिंटर दो चार दिन के भीतर में ही होना सुरु हो जाएगा। एक वार्ता में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मेंदीपट्टी ग्राम सभा मे अब जो भगवान राम का दरबार बन रहा है उससे गाव सहित क्षेत्र के लोगो को शिव दर्शन व राम दर्शन एक ही पास करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह भव्य और दिव्य राम मंदिर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ढाई वर्ष में होने वाले ग्राम सभा मेदीपट्टी में यज्ञ और निर्धन कन्याओं की शादी के समीप ही इस राम दरबार का उद्घाटन कराने का लक्ष्य और अभिलाषा रखा हू परन्तु यह ईश्वर व जनता कृपा से ही होना सुनिश्चित होगा। महादेव की कृपादृष्टि बनी रही तो भव्य यज्ञ के समय ही बन रहे राम दरबार मंदिर का भी उद्घाटन कर दिया जायेगा।
