देवरिया :: धर्म के आड़ में अश्लीलता, योगी राज पर कलंक

0
IMG-20251004-WA0064

🟣 बाप रे बाप बीजेपी की सरकार अब मत बने , योगी राज में जनता को हो रही पीड़ा – क्षेत्रवासी।
🟣 थानाध्यक्ष की नही चल पाई युक्ति, नेता शासक के सामने प्रशासन हुई नतमस्तक।
🟣 पाँच मिनट पे….. फाट जाई – डीजे साउंड।
🟣 पे…. कर फाड़ने पर 11 हजार का ईनाम – सूत्र।
🟣 डीजे हाई बोल्ट वाईवरेशन बजाने पर क्षेत्र के किसी बड़े नेता का आशीर्वाद बना रहा – सूत्र।
🟣 रावण अभी मरा नही है – ग्रामीण।

डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट – देवरिया। थाना बघौचघाट बाजार में डीजे का कम्पटीशन जारी होना सुरु हुआ, बाजार की जनता नेता और शासन को गाली के शिवाय कुछ नही बक रही थी। मामला बघौचघाट मूर्ति विसर्जन की है जहां मूर्ति संचालक व डीजे संचालक जोर सोर से साउंड बड़ी मात्रा में जोड़कर घण्टों सड़क पर वाहनों को खड़ा कर कम्पटीशन बिट करने लगे।
वहीं सूत्र बताते है कि प्रशासन ने कड़ा रूप अपना कर डीजे साउंड को बन्द कराना शुरु किया परन्तु बघौचघाट के दुर्गा समिति क्लब अध्यक्षजनों के द्वारा प्रदेश के किसी बड़े नेता से बातचीत कर डीजे कम्पटीशन को कराने की अनुमति माँगी। ततपश्चात शासक नेता के द्वारा थाना पे फोन कर डीजे बजाने को लेकर आदेश जारी कराया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि मूर्ति संचालक व डीजे संचालक सब मिलकर डीजे कम्पटीशन रख दिए, सूत्र यह भी बताते है कि 11 हजार का ईनाम सील सहित रखा गया था, कि जो जीत हासिल करेगा साउंड बजाने में उसको ईनाम दिया जाएगा। फिर क्या पाँच मिनट में पे… के फ़ाड़ देहम का गाना खूब चला। बड़े नेता के डर से प्रशासन कापती रही और जनता आवाज सुनकर तड़पती रही। क्षेत्रवासियों के अनुसार आप सभी को जान कर हैरानी होगी कि माँ भगवती की महिमा इतनी है कि वह शक्ति रूपा है स्त्री रूपी मूर्ति रखकर पूरे दशहरा में स्त्री रूपी महिला अर्थात अनेको नचनिया को नचाया गया। हमारा समाज एक तरफ देवी की पूजा कर रहा था वही दूसरी तरफ उसी स्त्री को उसी पूजा स्थल पर नचाया जा रहा था। जिस प्रकार प्रतीत हो रहा था कि रावण अभी देश से मरा नही है और राम राज योगी सरकार में आया नही है और इसके बाद शायद अब ईश्वर जाने, धर्म के नाम पर उसके आड़ में जो अभद्रता हो रही है कही न कही मुख्यमंत्री योगी के ऊपर कलंक का टीका लगा रही है। अंत में बघौचघाट पुलिस के द्वारा देर रात्रि तक मूर्ति विसर्जन करा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed