कुशीनगर :: कार्यालय में प्रधानाचार्य बंधक, बाहर धरना, पुलिस के हस्तक्षेप से हुये मुक्त
जावेद अख्तर, कुशीनगर केसरी, पटहेरवा, कुशीनगर। पटहेरवा स्थित प्रधानाचार्य कार्यालय के बाहर शनिवार सुबह से तीन व्यक्तियों द्वारा धरना दिया जा रहा है।जबकि प्रधानाचार्य को बंधक बनाने की दावा आंदोलन कारियों ने की है।धरना दे रहे लोगों का आरोप है कि विद्यालय में स्वयं प्रधानाचार्य नही रहते और परिचारक विद्यालय में नही अंयत्र रहते है और विद्यालय से उनके वेतन आहरित होता है।वही शिकायतो का जवाब भी उच्चाधिकारियों को प्राधानाचार्य द्वारा नही उपलब्ध कराई जा रही है।
लोक शिक्षा परिषद पटहेरवा के अध्यक्ष बताने वाले संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विनय राय, सुनील कुमार श्रीवास्तव व शंभू सिंह प्रधानाचार्य कार्यालय के बाहर यह आरोप लगाते हुये धरना दे रहे है कि यहाँ तैनात प्रधानाचार्य विद्यालय नही आते वही दो परिचारक भी विद्यालय न आकर अंयत्र कार्य करते है और उन्हें वेतन विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।इस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। उनके शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मांगे आख्या का जवाब भी प्रधानाचार्य द्वारा उपलब्ध नही कराया जा रहा है।इस सबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद पांडेय से दूरभाष पर संपर्क करने पर बताया गया कि विद्यालय में इन लोगों द्वारा अराजकता कर उन्हें कार्यालय में बंधक बनाया गया था।पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मुक्त होकर घर जा रहा हूं।जबकि धरना दे रहे संतोष कुमार श्रीवास्तव ने दूरभाष पर बताया कि वह लोग प्रधानाचार्य को बंधक कर कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना दिए।पुलिस के हस्तक्षेप पर सोमवार तक समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है।

https://t.me/s/Top_BestCasino/61