गोरखपुर :: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को जागरूक करती गीडा पुलिस

0
IMG-20250927-WA1444

आलोक मिश्रा, कुशीनगर केसरी, पिपरौली, गोरखपुर। गीडा पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शनिवार को पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर में छात्राओं को जागरूक किया।महिला उपनिरीक्षक ने छात्राओं को गाइडलाइन के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की अहम जानकारी दी। इनमें 1090, 112, 1098, 1930, 181 और 1076 शामिल है। साइबर क्राइम से बचाव के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर बारे में बताया। छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में भी विस्तार से जागरूक करते हुए बताया गया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। यह अभियान महिलाओं को सामाजिक,आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान प्रधानाचार्य रामनवल यादव,निशिकांत पाण्डेय,अंजनी पांडे,वीरेंद्र सिंह,शिवशंकर यादव,सूरज प्रताप सिंह,सतेंद्र भूषण,वीरेंद्र यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टॉप एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed