देवरिया :: ए.डी.एस. चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल सोंदा में धूम धाम से मना डांडिया नाइट
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। ए.डी.एस. चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल सोंदा देवरिया में शुक्रवार की शाम डांडिया नाइट का आयोजन एक निजी मैरेज हाल में किया गया।जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिथि अपर जिला जज मनोज कुमार तिवारी (सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय देवरिया) ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे पूर्व विधायक प्रो सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी एवम विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह थी , कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम द्वीप प्रज्वलन कर किया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि छोटे बच्चे देश के भावी भविष्य है उनको सवारने की नितांत आवश्यकता है।उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथ अपने उद्बोधन में कहा कि बड़े लोगों को बच्चो को डा टने की नही पुचकारने की जरूरत है। उनको बातो को ध्यान से सुने तो एक बात उसमे से एक अच्छी बात निकलेगी जहा हम सोच नही सकते। बच्चों से हमे एनर्जी लेवल को देखना चाहिए कि जो सुबह से जागरण कर देर रात तक थकते नहीं है। बच्चों की गलतियों पर डांटे नहीं उन्हें पुचकारने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने बच्चो के गलतियों का समय रहते आभास कराकर दूर करने की जरूरत है। उसके पूर्व विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। यह विद्यालय आगे बढ़े उसके लिए साधुवाद दिया। सोंदा क्षेत्र में बच्चो के लिए खेल मैदान के रूप 15 एकड़ भूमि पर पार्क एवम खेल मैदान बनाने हेतु योजना की विस्तृत घोषणा किया। ताकि नौनिहाल खेल मैदान में अपनी ऊर्जा का प्रदर्शन कर सके।कार्यक्रम में बच्चों ने डांडिया नृत्य के साथ साथ ढोल बाजे..,विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।उसके पूर्व आए अतिथियों को विद्यालय के निदेशक सच्चिदानंद मिश्र एवम प्रधानाचार्य परमानंद मिश्र ने स्मृति चिन्ह एवम बुके देकर स्वागत किया। आभार संरक्षक रमेश मणि त्रिपाठी ने किया। राष्ट्रीय विद्यालय संघ के महामंत्री और निदेशक सचिदानंद मिश्र जी ने मीडिया प्रभारी विपिन शर्मा , श्रीप्रकाश पाण्डेय (जिला संगठन मंत्री राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ),एवं उपस्थित पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर गंगेश्वर चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय, दिवाकर तिवारी, भरत वर्मा, रजनीश तिवारी, अशोक तिवारी, मयंक श्रीवास्तव, राकेश सिंह, परवेज आलम, श्यामसुंदर यादव, अमित श्रीवास्तव, मनोज चौहान, अवसर पर अनेकों गणमान्य व्यक्ति, स्कूल के अध्यापकों सहित भारी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।
