कुशीनगर :: भैरवी बनी एक दिन की बीएसए और अमृता बीईओ पडरौना

0
20250926_130222

आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। मिशन शक्ति 5 योजना के अंतर्गत शुक्रवार को भैरवी मिश्रा को एक दिन का बीएसए कुशीनगर बनाया गया और अमृता गुप्ता को बीईओ पडरौना बनाया गया।
इस दौरान एक दिन की बीएसए भैरवी मिश्रा ने जनसुनवाई के दौरान एक अनुदेशक द्वारा प्रश्न किए जाने पर कि हमारे विद्यालय दूर है के दौरान कहा कि अगर विद्यालय दूर है तो वहीं क्वार्टर लेकर के रहे और विद्यालय का कार्य करें। इसी क्रम में एक विद्यालय में एक शिक्षिका के समय से विद्यालय नहीं आने की शिकायत पर एक दिन की बीएसए ने कहा कि जांच करके कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कई मामले आए जिसको भैरवी मिश्रा ने बड़ी निपुणता से सुलझाया। इसमें इनका साथ बीईओ बनी पडरौना अमृता गुप्ता ने भी दिया। इस दौरान पत्रकारों के पूछे जाने पर भैरवी मिश्रा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में एक दिन का बीएसए बनकर बहुत अच्छा लग रहा है और आगे चलकर मैं प्रशासनिक सेवा में जाऊंगी और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करुंगी। इस दौरान मुख्य रूप से बीएसए कुशीनगर राम जियावन मौर्य, बीईओ पडरौना व अपर्णा यादव गणित की शिक्षिका कस्तूरबा गांधी विद्यालय खिरकिया सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों बच्चियों को शुभकामनाएँ दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed