देवरिया :: तरकुलवा क्षेत्र में डटकर पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने किया ऐलान
डेस्क कुशीनगर केसरी, तरकुलवा – देवरिया। ब्लाक क्षेत्र तरकुलवा के अन्तर्गत महुआ पाटन में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी का जन सैलाब पहुचा तब श्री त्रिपाठी से लोगो ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा द्वेषवश महुआ पाटन बाजार के लगभग डेढ़ सौ ग्रामवासियों के घर गिराने का नोटिस चस्पा करवा दिया गया है और अब तक 20–30 गरीब परिवारों के घर तोड़े भी जा चुके हैं।
अन्यायपूर्ण हो रहे कार्य की सूचना जब लोगो ने उन्हें दिया की फौरन पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा – ब्रह्माशंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों की व्यथा सुने। गरीबों के टूटे घर देखकर वे भावुक हो उठे। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने सरकार से यह मांग की है कि जिन गरीबों के घर तोड़े गए हैं उन्हें 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। शेष घरों को तोड़ने के लिए लगाए गए नोटिस को तत्काल वापस लिया जाए। जिलाधिकारी स्वयं आकर मौका का निरीक्षण करें। आगे उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नही हुई तो 1 नवंबर से डेरा डालो घेरा डालो के रूप में बृहद आंदोलन करेंगे। आगे कहा कि हमारी सरकार बनते ही जिनका घर गिरा हैं उनको 25-25 लाख रुपया दिलाने का कार्य करूँगा। इस दौरान फखरुदिन खान, राकेश राय, सुभाष पाठक, भगवती मिश्रा, रमाशंकर कुशवाहा, डा0 प्रदीप राव, उमेश यादव, सदाम हुसैन, मंजूर हसन व कृष्णलाल त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
