देवरिया :: पूर्वज को याद कर चिंतित है मंदिर अध्यक्ष
कुशीनगर केसरी ब्यूरो- देवरिया। जनपद के मेंदीपट्टी श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव आज अपने पूर्वज को यादकर चिंतन व मंथन कर रहे है। पिता स्वर्गीय गिरजा प्रसाद श्रीवास्तव का आशीर्वाद श्रीवास्तव परिवार में एक महत्वपूर्ण अंग व कड़ी था। शिक्षा के क्षेत्र में नाम को विख्यात किये स्वर्गीय गिरजा प्रसाद श्रीवास्तव का तर्पण आज उनके धार्मिक पुत्रो के द्वारा की जा रही है। पिता के नेक कार्य धर्म और सामाजिक रुचि ने मंदिर अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव को याद व चिंतन करने पर मजबूर कर दिया है। उनके नेक मार्ग व समाज के प्रति अटूट प्रेम को याद करने पर सब कोई मजबूर हो कर रहा है। धर्म के रक्षक समाज के हितैषी श्री सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव आज पिता की किये गए सत्कर्मों को याद कर उनके न रहने पर दुःख व्यक्त कर रहे है।
