कुशीनगर :: राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,40,251 वादों का हुआ निस्तारण

0
IMG-20250914-WA0816

🟣 फौजदारी के 9593, मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 138 क्लेम, पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 83, प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंकों द्वारा कुल 983 बैंक ऋण तथा 1022 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया।
🟣 पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 83 वादों का निस्तारण करते हुए 8 मामलों में सुलह कराकर पति-पत्नी को एक साथ न्यायालय परिसर से विदा कराया गया।

नफीस अहमद, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में किए गए राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का शुभारम्भ सुशील कुमार शशि, जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर, गुलाब सिंह – द्वितीय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अनिरुद्घ कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं०1 एवं निवेश कटियार, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए व्यक्तियों को पैरा लीगल वालंटियर संजय कुमार शाही, इकबाल अंसारी, अनिल चौहान, दिनेश यादव, सुधीर यादव, अमिताब श्रीवास्तव, एनुल्लाह शेख, मुस्तफा अंसारी, जयप्रकाश प्रजापति, धनन्जय सिंह, बसन्त यादव, रिंकू शाही, अनसुईयां सिंह, मिकाईल अंसारी व बसन्त लाल यादव द्वारा विधिक सहायता प्रदान किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा 1,40,251 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें फौजदारी के 9593 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया – 314340=00 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा करायी गयी।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 138 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को रू0-91131000=00 मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 83 वादों का निस्तारण करते हुए 08 जोड़ों (पति-पत्नी) को एक साथ विदा किया गया। वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंकों द्वारा कुल 983 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए रू0-67245400=00 टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गयी तथा 1022 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वादों के कुल 08 मामलों में सुलह कराकर पति-पत्नी को एक साथ न्यायालय परिसर से विदा कराया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर से 04 मामले, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से 3 मामले तथा प्रीलिटिगेशन स्तर पर 01 मामलें में सफल निपटान करार किया गया। कुल 08 जोड़ों ने सुशील कुमार शशि जनपद न्यायाधीश, गुलाब सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, आनन्द प्रकाश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मोहम्मद आजाद अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर की उपस्थिति में पति-पत्नी एक-दूसरे को माला पहनाये उक्त सभी अधिकारियों द्वारा सभी जोड़ों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाओं सहित विदा किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 140251 वादों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर इफराक अहमद, विशेष न्यायाधीश एस०सी० व एस०टी० एक्ट कुशीनगर स्थान पडरौना, आनन्द प्रकाश-तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं०-3 व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, अंगद प्रसाद-द्वितिय अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, परमेश्वर प्रसाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व एफ०टी०सी०-प्रथम, मोहम्मद आजाद अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर, सत्यपाल सिंह प्रेमी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व एफ०टी०सी०-द्वितीय, दिनेश कुमार-द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट, विजय कुमार वर्मा-द्वितीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामेश्वर दयाल सिविल जज(एस०डी०), प्रभात सिंह सिविल जज (एस0डी0) व एफ०टी०सी०, अजीत कुमार मिश्र, सिविल जज (जू०डि०), शान्तनु तनवर, न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुनन्दन गोयल, सिविल जज (जू०डि०) न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हाटा, विवेक प्रजापति सिविल जज (जू०डि०) न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, तमकुहीराज एवं दीपाली सिन्हा सदस्य स्थायी लोक अदालत, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गोरख प्रसाद यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल रमेश कुमार राय एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के०के० पाण्डेय, उपेन्द्र कुमार पाठक, सुनील कुमार मिश्र, संजय कुमार तिवारी, फूलबदन, अजय कुमार गुप्ता तथा कर्मचारी राधेश्याम प्रसाद, फणीन्द्र मिश्र, करूणेश सेन्ट्रल नाजीर, कुलदीप डिप्टी नाजीर, संजय आदि एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, प्रदीप झा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, रविन्द्रनाथ, मारकण्डेय यादव, उपेन्द्र यादव, सुमन आदि सहित काफी संख्या में अधिवक्ता तथा वादकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed