पडरौना/कुशीनगर :: चोरी करने की योजना बना रहे तीन शातिर चोरों को चोरी के उपकरणों सहित धर दबोचा
आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, पडरौना, कुशीनगर। थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा चोरी करने की योजना बना रहे तीन शातिर चोरों को चोरी के उपकरणों (हथौड़ी, पेचकस, हेक्सा ब्लेड, छड़िया, सुम्ही, पिलास आदि) के साथ गिरफ्तार किया गया।
बताते चलें पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 13 व 14 सितंबर 2025 की मध्य रात्रि में थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम को थाना क्षेत्र में कुछ शातिर चोरों के होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगाई गई। जिसके क्रम में पुलिस टीमों द्वारा घेराबन्दी कर ग्राम जंगल विशुनपुरा मंसाछापर रोड गुमटी के पास तीन शातिर चोरों में हसनैन अन्सारी पुत्र रहीमुल्लाह अन्सारी निवासी बंजारापट्टी थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद- कुशीनगर, फिरोज अन्सारी पुत्र हाशिम अन्सारी, निवासी बसहिया बनवीरपुर व भोलू मद्धेशिया पुत्र स्व0 गौरीशंकर मद्धेशिया निवासी साहबगंज उत्तरी, कानू टोला, थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर, को मौके से चोरी करने के उपकरणों एक हथौड़ी, एक टार्च, एक अदद पिलास, दो अदद पेचकस, दो हेक्सा ब्लेड, एक सुम्ही व एक छड़िया के साथ को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना पर मु0अ0सं0 496/2025 धारा 313 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।
वहीं पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमलोग गुमटी में चोरी की योजना बना रहे थे। अपने साथ रखे उपकरणों(हथौड़ी, टॉर्च, पिलास, पेचकस, हेक्सा ब्लेड, सुम्ही, छड़िया) का उपयोग हमलोग गुमटियों व अन्य वस्तुओं को तोड़ने और चोरी के लिए करते हैं। वहीं अभियुक्त हसनैन अंसारी के अपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 154/2020 धारा 147, 188, 323, 336, 427, 452, 504 व 506 भा.द.वि. व 51बी आ0प्र0 अधिनियम थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर, मु0अ0सं0 82/2021 धारा 4/25 आर्म्म एक्ट थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर व मु0अ0सं0 61/2022 धारा 323, 376(1), 506 भा.द.वि. व ¾ पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर शामिल है। इस दौरान गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह के साथ उ0नि0 चन्दन प्रजापति चौकी प्रभारी कस्बा, उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी सुबाष चौक व म0उ0नि0 प्रगति जायसवाल चौकी प्रभारी अस्थाई रेलवे चौकी सहित का0 रविप्रकाश सिंह, चन्द्रमा बिन्द, विजय कुमार व रईश अहमद थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर शामिल रहे।
