देवरिया :: मंत्री के गांव में हुआ चोरी, पुश्तैनी आभूषण उठा ले गए चोर, क्षेत्र में पुलिस की हनक हुई समाप्त
🟣 पकहागढ़ के लाल कृषि मंत्री के गाव में चोरी बना चर्चा का विषय।
🟣 थाना क्षेत्र में प्रशासन के डियूटी पर उठ रहे सवाल।
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। विधानसभा 338 पथरदेवा पकहा गढ़ अर्थात कृषि मंत्री का गाव जहां चोर चोरी कर रातों रात लाल होकर चले गए। सुबह गाव का नाम चर्चा में छा गया। बता दे संदीप गिरी पुत्र ओमप्रकाश गिरी, ग्राम पकहा(खास) के घर लाखो रुपये की आभूषण की चोरी हो गई। जानकारी के मुताबिक गिरी के घर मकान का मरम्मत चल रहा था। दिनांक 13 सितंबर 2025 की अर्ध को चोरी हो गई। इस दौरान चोरी में पुस्तैनी आभूषण लगभग 5 लाख की और कैश लगभग 40 हजार तक चोर उठा ले गए।
बताते चलें कि गिरी परिवार में संदीप की सगाई हो गई थी विवाह का समय 22 नवंबर को सुनिश्चित हुआ है और परिवार के लोग घर का मरम्मत के साथ शादी की तैयारी में भी ही जुटे थे कि रात भर में ही चोरों ने हाथ साफ कर मंसूबों पर पानी फेर दिया। परिवार के लोग एक एक रुपया का प्रबंध कर रहे थे। तब तक यह घटना घट गई। ग्रामीणों का कहना था कि जब प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का गाव सुरक्षित नहीं है तो अन्य ग्राम सभाओं का क्या हाल होगा ? पकहा गढ़ में चोरी कभी 20 से 30 वर्षो पहले सुनी जाती थी। परन्तु आज पुलिस की निष्क्रियता से प्रशासन का हनक क्षेत्र से समाप्त होता जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि चोर निडर होकर पूरी रात घूम रहे हैं तथा एक एक गाव को अब निशाना बनाने की भूमिका बना रहे है। समाचार प्रतिनिधि ने जब चोरी घटना पर पहुचकर खबर लिया तो परिवार के लोगो ने बताया कि आज की रात यह चोरी हुई है और 112 नंबर पर सूचना दी गई है इसके साथ ही पुलिस थाने पर भी सूचना दी गई है। पुलिस टीम व थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय के द्वारा हुई चोरी के घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है।
ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने भी किया स्थलीय जांच….. पकहा गढ़ के ग्राम प्रधान श्री मुरारी मोहन शाही ने चोरी हुई घटना स्थल का निरीक्षण किया , इस दौरान उन्होंने देखा कि चोरों के द्वारा बक्सा और पेटी को तोड़ दी गई है। वार्ता में श्री प्रधान ने बताया कि यह घटना काफी वर्षो के बाद सुनने को मिली है। और इस चोरी से ग्रामीण भय में है। चोरी हुई घटना स्थल पर सुबह निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान मुरारी मोहन शाही, मोहन सिंह, झमन शाही व धर्मेंद्र सिंह सहित तम्माम ग्रामीण व परिवार के लोग मौजूद रहे।

xqg1qy
https://t.me/Top_BestCasino/120