देवरिया :: पथरदेवा नगर में विकास और सम्मान देकर हीं जनता का मन जीता जा सकता है – क्रांति सिंह

0
IMG-20250913-WA0669

🛑 नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नंबर 2 के दलित बस्ती में हो रहा सीसी सड़क का निर्माण।

डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। जनपद के नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नंबर 2 महुआरी के दलित बस्ती में जोर शोर से कार्य चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बस्ती में नाली और सीसी सड़क का निर्माण कार्य तेजी पर दिख रहा है।

बता दें बीते दिनों नाली का कार्य समाप्त कर अब 240 मीटर सीसी सड़क का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को वार्ड नंबर 2 महुआरी में सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरु हुआ और 15 सितंबर तक यह सीसी सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। तथा लोगो के आवागमन का मार्ग खुल जाएगा। इस संदर्भ में नगर पंचायत पथरदेवा अध्यक्ष श्री क्रांति सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर में नाली का कार्य सम्पन्न हो गया तथा अब सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है उन्होंने बताया कि महुआरी गाव वार्ड नंबर 2 पिच से गाया ठाकुर के मकान से होते हुए राधेश्याम के मकान तक कार्य सम्पन्न कराया जा रहा है। जो एक दो दिन में बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा और दलित बस्ती का आवागमन खुल जायेगा। उन्होंने वार्ता में कहा कि आज के परिवेश में बिना नगर में कार्य किये और जनता का विकास किये कुछ भविष्य (चुनाव) में संभव होने वाला नही है। आगे कहा जनता की सुदृढ व्यवस्था के साथ उनका समय समय पर सम्मान करना जरूरी है। उनके दुख -सुख, घटना, दुर्घटना इत्यादि में सम्लित होकर तन मन धन से जुटना पड़ता है। क्योंकि जनता की देख रेख , नगर विकास एवं जनता सम्मान ही अगले चुनाव में जीत हासिल व्यक्ति को कराएगा है। और यह कार्य करना किसी भी व्यक्ति के लिए कठिन है। प्रत्येक कोई मेरी तरह इतना जनता के लिए बलिदान नही देगा। जनता की जरूरत को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य है। और इसी लक्ष्य पर मैं चल रहा हु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed