गोरखपुर :: शिक्षामित्रों ने विधायक प्रदीप शुक्ला का किया स्वागत-अभिनंदन

0
IMG-20250912-WA1043

आलोक मिश्रा, कुशीनगर केसरी, सहजनवां, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि पर चर्चा किए जाने को लेकर विधानसभा सहजनवां के शिक्षामित्रों ने अपने लोकप्रिय विधायक प्रदीप शुक्ला का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम ग्रामसभा रिठुआखोर में आदित्य प्रताप सिंह उर्फ़ मठेलु सिंह के आवास पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष नगीना साहनी तथा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने विधायक का सम्मान किया।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीब, किसान, नौजवान और शिक्षामित्र सभी वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार ने विकास की नई गाथा लिखी है और आने वाले समय में हर वर्ग को इसका और अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीर है और सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, क्षेत्रीय महामंत्री मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद, मनमोहन सिंह, ऋतुराज सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य रामबुझारत पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed