देवरिया :: जेई बीमार एसडीओ हुए गायब, कर्मचारियों के बल पर चल रहा बघौचघाट का बिजली घर

0
IMG-20250909-WA0918

🟣 33 केवी ट्रांसफार्मर कंट्रोलर रिले पैनल की सेटिंग में खराबी, 5 एमवी एवं 10 एमवी हो रहा ओवरलोड से बन्द।
🟣 कंट्रोलर रिले सेटिंग टाइमिंग ओवर लोड से कट रही है पकहा व बघौचघाट फीडर की सप्लाई।
🟣 पकहा और बघौचघाट 5 एमवीए पर चल रहा है, जिसकी क्षमता 10 एमवीए बढ़ाना अब जरूरी है – नया ट्रांसफार्मर है पास।
🟣 एक एक घण्टे के अंतराल में चल रही है दोनों फीडर की लॉइट।
🟣 रिले पैनल सेटिंग का एसडीओ ही करेंगे सुधार- कर्मचारी।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। जनपद के विकास खंड पथरदेवा के अंर्तगत बघौचघाट बिजली उपकेंद्र की दिन और दशा दो दिन से खराब चल रही है। ट्रिप की समस्या तो बनी ही हुई है इसके साथ 33 हजार सप्लाई की ब्रेकडाउन आफत मचा दी है। दो दिन से बिजली उपभोक्ताओं में गर्म माहौल है। परन्तु इधर बिजली घर पर न तो एसडीओ की उपस्थिति है और न तो जेई की, जेई लंबे समय से अस्पताल में है।
बता दें मिली जानकारी के मुताबिक 33 हजार ब्रेक डाउन हो गया था। बताया जा रहा है कि पेड़ की डाली टूट कर तार पर गिरी हुई थी। कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक आज दिनांक 9 सितंबर 2025 को दिन में 1 बजे किया और सप्लाई को चालू किया, सप्लाई देने पर भी बिजली घर के सभी फीडर ठिक से कार्य नहीं कर रहे है। इसका कारण है कि लगी हुई नई 33 हजार ट्रांसफार्मर रिले पैनल की सेटिंग में गड़बड़ी आ गयी है। जो एक अधिकारी ही ठीक कर सकता है। वार्ता में कर्मचारियों ने बताया कि रिले पैनल को ठीक एसडीओ साहब कौशल किशोर हीं कर सकते है परन्तु वह मौके से आज दो दिन से नही है। जब तक आएंगे नही यह समस्या ठीक बिजली घर की नहीं होगी। उन्होंने आगे बताया कि 180 एम्पियर लोड पर पकहा और 170 एम्पियर लोड पर बघौच घाट फीडर की क्षमता चलती है और नए पैनल सेंटिंग कंट्रोलर लगा है उसमें 260 एम्पियर का लोड हीं सेट है। जब कि दोनों को मिलाकर क्षमता को बढ़ाना जरूरी है जो एसडीओ हीं करेंगे।
आगे बताया कि हम कर्मचारियों के द्वारा बघौचघाट और पकहा फीडर की सप्लाई को एक एक घण्टे के अंतराल में चलाई जा रही है दोनों फीडर की लॉइट एक साथ बिना सेटिंग सही किये नही चल पा रही है। वहीं कर्मचारियों ने यह भी बताया कि एक नया ट्रांसफार्मर पकहा और बघौचघाट फीडर के लिए पास है जिसकी क्षमता 10 एमवीए की है, अभी फिलहाल पकहा और बघौचघाट 5 एमवीए पर चल रहा है। जिसकी क्षमता 10 एमवीए बढ़ाना भी जरूरी है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ जाने से पकहा और बघौचघाट की सप्लाई एक नंबर हो जाएगी। शासन को जल्द से जल्द कर्मचारियों को पास हुए 10 एमवीए ट्रांसफार्मर को सुपुर्द करने की जरूरत है।
इस दौरान कुशीनगर केसरी के समाचार प्रतिनिधि ने जब बिजली घर पहुंचकर जानकारी लिया तो कर्मचारियों ने बताया कि एसडीओ कौशल किशोर की उपस्थिति भी कल हो जाएगी। वहीं जेई अमित कुमार भी अस्पताल से लगभग कल हीं आ जाएंगे, फिर बिजली सेवा सुचारू हो जाएगी। इस दौरान हेमंत उर्फ गुडू, संदीप, राजेश, हरेराम, माशूक अली, साहिल, धनन्जय, अखिलेश, देवेश, मुनीर, संजय, पवन, नितेश, वीरेंद्र, चुनमुन, सुधीर पटेल, बलवंत व सूरज इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed