देवरिया :: योगी सरकार में गौ रक्षा के प्रति निष्क्रिय है बघौचघाट की पुलिस

0
IMG-20250909-WA0729

🟣 थाना से बाईपास सड़क की दूरी 50 मीटर, थाना गेट से मेन सड़क हाईबे की दूरी 1 मीटर, फिर भी पिकप पर लदी गौवंश को नही रोक पाई पुलिस, ग्रामीणों ने पकड़ कर किया हवाले।
🟣 थाना क्षेत्र के गुलरबागा में पिकप वाहन का एक्सल टूटा, वाहन का चक्का खुला तो ग्रामीणों ने लदे पिकप से गौवंश को नीचे उतारा, दी पुलिस को सूचना।
🟣 चार बछड़े, एक बछिया, एक गाय पकड़ी गई, सूचना के बाद पुलिस थाने लाई, वाहन चालक फरार।

डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। विकास खण्ड पथरदेवा के थाना बघौचघाट क्षेत्र के गुलर बागा में आज दिनांक 9 सितंबर 2025 को 6 गौवंश बिहार जा रही थी कि अचानक गांव के सामने हाईबे पर पिकप वाहन का एक्सल टूट गया और चक्का खुल गया। इस घटना को देखकर ग्रामीण सन रह गये और पिकप चालाक को पकड़ने की कोशिश किये परन्तु वे भाग निकले, इधर ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद पिकप से चार बछड़े, एक बछिया व एक गाय पकड़ी गई और सूचना थाने पर दी गई। गौवंशों को पुलिस थाने लाई, घटना के बाद वाहन चालक फरार है। एक गाय घायल है जो घटना स्थल पर हीं बैठी है। बतादे की उक्त घटना आज पुलिस महकमे की पोल खोल रही है। योगी सरकार में गौवंशों की रक्षा पर पुलिस निष्क्रिय है। वहीं सूत्रों का कहना है कि यह घटना दिल और दिमाग को सोचने पर मजबूर कर रहा है। जिस हाईबे पर ग्रामीण अपने गांव गुलर बागा में यह गौवंश पकड़े गए है, उस हाईबे का रास्ता सीधा बघौचघाट पुलिस के मेन गेट से होकर पकहा बिहार तक जाता है। दूसरा बाईपास बघौचघाट टैक्सी स्टैंड से दक्षिण दिशा सरकारी देशी शराब भट्टी से होकर थाना गेट से 50 मीटर की दूरी नहर पुलिया को जोड़ते हुए हाईबे में मिलकर पकहा बार्डर बिहार को जोड़ता है। इस दौरान सूत्रों का कहना है कि इस दौरान कोई हलचल पुलिस महकमे में नही होती है और आसानी से इन्हीं मार्गो से गौवंशों को ले जाया गया है। जिसके फलस्वरूप आज हकीकत देखने का नजारा भी सामने देखने को मिला है जो पुलिस विभाग की ड्यूटी पर हर कोई सवाल खड़ा करने पर मजबूर कर रहा है।
वहीं चर्चा है कि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का गृह क्षेत्र का थाना बघौचघाट आज अपने निष्क्रियता के चलते सुर्खियों को बिटोरने में लगा है। अंत में कुछ पुलिस सूत्रों का कहना है कि ग्रामीणों के द्वारा 6 गौवंश बरामद हुई है। वाहन चालक फरार है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed