देवरिया :: बघौचघाट का यूनियन बैंक शाखा बना लूट का केंद्र, फर्जी जमा की रसीद बना चर्चा का विषय

0
poster_2025-09-06-013805

डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट – देवरिया। विकास खण्ड पथरदेवा के बघौचघाट थाना के अंतर्गत चर्चित हाज़िमार्केट में राय टूल एंड ट्रेवल को यूनियन बैंक ने शाखा चलाने की स्वीकृति प्रदान की है, जो फर्जी रसीद को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताते चलें बघौचघाट मेन यूनियन बैंक की शाखा से सम्पर्क कर यह राय टूल एंड ट्रेवल के नाम से चलता है, जहां बैंक के उपभोक्ता यहां पैसा का लेंन देंन करते है। इसी क्रम में लाडली विश्वकर्मा पुत्री विभीषन विश्वकर्मा बघौचघाट निवासिनी ने अपने खाता संख्या 212410100201846 में 11/ 03 /2025 को 15 हजार रुपये जमा किया एवं 17 / 05 / 2025 को 80 हजार रुपये शाखा पर जाकर जमा की परन्तु आश्चर्य की बात यह है कि यह पैसा खाता में जमा नहीं हो सका और शाखा से उसे जमा की रसीद भी मोहर मार कर दे दी गई है। इसी क्रम में इसी खाते से 14 हजार की निकासी भी हो गई परन्तु उस निकासी का भी कोई मां बाप नहीं है। इस प्रकार के फ्राड से तंग आये पुत्री के पिता ने समाचार प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बेटी जो पैसा जमा की है और शाखा बैंक ने जो रसीद दिया है वह पैसा अभी मेरे पुत्री के खाते में चढ़ा नही है। इस संदर्भ में हमने बैंक से खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता कि जमा की गई पैसा उस तिथि में चढ़ी नही है। मैं बैंक के शाखा के प्रबंधक से कई बार बात कर लिया परन्तु कोई सुनवाई नही हुई। यह यूनियन बैंक से जुड़ी हुई और खुली हुई शाखा लूट का केंद्र बन गया है। मैं इसकी शिकायत थाना पर तहरीर के रूप में अब तंग आकर करूंगा। यह फर्जी जमा रसीद आज कई दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed