देवरिया :: आर्मी जवान का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत
डेस्क कुशीनगर केसरी, भटनी, देवरिया। आर्मी जवान का सेवानिवृत्त होकर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जिससे ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।
बताते चलें कि भटनी विकास खंड के ग्राम पंचायत अलावलपुर निवासी मनोज राजभर आर्मी सैनिक होकर देश सेवा में बार्डर पर अपनी नौकरी कर रहे थे। पिछले दिनों वह सेवानिवृत्त होकर सोमवार को अपने गांव पहुंचे तो समाजसेवी कैप्टन रत्नाकर मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फुल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान कैप्टन रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सेवा में और बॉर्डर की रक्षा करने में तमाम जवान अपनी जान की कुर्बानी दिया है। हम सब का कर्तव्य है कि हम उनको स्वागत कर उनका हौसला बुलंद रखें ।इस दौरान पूर्व सैनिक मनोहर राजभर राम नक्षत्र वीरेंद्र चौरसिया सोहन मिश्रा तारकेश्वर तिवारी बीएस चौहान कमलदेव प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
