देवरिया :: गरीबों के उम्मीद की किरण बनें नवीन

0
IMG-20250902-WA0967

🟣 असहाय लोगों के लिए मददगार हो रहे हैं साबित।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के घराने में आज एक तेज लालिमा लिए उगते सूर्य की किरण की तरह गरीबो के मसीहा साबित हो रहे हैं नवीन कुमार शाही। जिस प्रकार सूर्य की किरणें जमीन पर अपना प्रकाश फैलाती है और जीव जंतु तथा मानव को अंधेरे से दूर करती है ठीक उसी प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा एनजीओ के प्रबंधक नवीन कुमार शाही दिन दुखियों तथा असहाय लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे है।
बताया जा रहा है जिस प्रकार प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गाव नगर टोला सहित जिला प्रदेश तथा देश भर में अपने कार्यो से गरीबों को सरकारी योजनाओं को लाभ दिलवाकर प्रसिद्धि हासिल कर रहे है। ठीक उन्ही के पद चिन्हों पर उनके परिवार के लाल नवीन बाबू भी चलने को ठान लिए है। गांव हो या ब्लाक जिला हो या प्रदेश प्रत्येक स्थानों पर गरीबों के घर श्री नवीन का आवागमन रहता है। कौशल किशोर समाज कल्याण सेवा संस्थान के बैनर तले नवीन कुमार शाही के द्वारा निर्धन कन्याओ की शादी, बच्चो में खेल सामग्री, बुजुर्ग जनों को छड़ी , माता बहनों को साड़ी कपड़े, कन्याओ के शादी विवाह में सहयोग की भावना रखते हुए संस्थान से लाभ देने का कार्य आज कई वर्षों से करते आ रहे है। इन्ही कारणों से आज कौशल किशोर समाज कल्याण सेवा संस्थान अपनी ऊँचाई के शिखर पर पहुचकर प्रसिद्धि को हासिल कर रहा है। संस्था के कोषाध्यक्षा मंजरी राय के द्वारा समय समय पर गृह विधानसभा क्षेत्र पकहागढ़ में कार्यक्रम को आयोजित कराते हुए गरीबों के बीच उनके दैनिक जीवन मे आने वाले सामाग्री को वितरित कराया जाता है।
एनजीओ के प्रबंधक भाजपा नेता श्री नवीन के द्वारा कार्यक्रम को आयोजित कराकर प्रत्येक वर्ष विधवा माता बहनों की सेवा की जाती है उनके जीवन के लिए एनजीओ के माध्यम से प्रमुख व विशेष लाभ दी जाती है। एक वार्ता में एनजीओ के प्रबंधक श्री शाही ने कहा कि ईश्वर की कृपा से मेरा जीवन सिर्फ जरूरतमंद भाईयो बहनो व बच्चों के लिए समर्पित रहा है, मैं पिछले लगातार कई वर्षों से हजारो निराश्रित महिलाओ को साड़ी ,असहाय गरीबो को वस्त्र, बच्चो को खेल कूद व शिक्षा की सामग्री वितरण कराता आ रहा हुं। हजारों महिलाओं को समूह द्वारा स्व रोजगार व पुरुषों को रोजगार के लिए भारी संख्या में राज्य या राज्य के बाहर प्रशिक्षण का कार्य लगातार करवाते आ रहा हूं। क्षेत्र भ्रमण के साथ – साथ सुबह मुख्यालय अपने ऑफिस में बैठकर लोगो के कार्यो को लगातार उनसे संपर्क करके हॉस्पिटल, तहसील, पुलिस विभाग, गरीब बेटियो की विवाह अनुदान,श्रम विभाग से मजदूर वर्ग को सहयोग, दिव्यांग विभाग से सहयोग, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित सभी कार्यों को करवाने का निरंतर प्रयास करता आ रहा हू। और लोग इसका उचित लाभ उठा रहे है। बता दें कि श्री नवीन के इस पुनीत कार्य की सराहना आज पूरे गांव सहित प्रदेश भर में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed