देवरिया :: राम दरबार निर्माण पर लोगों की आस्था बढ़ी, दान का सिलसिला जारी
🟣 श्रम दान और मटेरिल दान पर भक्तों का बढ़ा रुझान।
🟣 मेंदीपट्टी का नर्मदेश्वर मंदिर और राम दरबार बना आस्था का केंद्र।
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज जिला देवरिया के अंतर्गत विकास खंड पथरदेवा में ग्राम सभा मेंदीपट्टी में बने श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर आज आस्था का केंद्र बन चुका है। पूरे भारत मे इस दिव्य मंदिर की चर्चा हो रही है।
बता दें मंदिर के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव के द्वारा यह भव्य मंदिर का शिलान्यास पूर्व समय मे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के कर कमलों के द्वारा कराया गया था। प्रत्येक ढाई वर्षो के बाद यहां विशाल यज्ञ का आयोजन किया जाता है तथा प्रसिद्ध कथावाचक के द्वारा कथा का रसपान कराया जाता है। वहीं रात्रि में रामलीला का मंचन भी भव्य तरीके से कराया जाता है। मंदिर के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव के अनन्त प्रयास के बाद तथा ग्रामीणों के सहयोग के पश्चात इतना बड़ा कार्यक्रम होता आ रहा है। इसी क्रम में आज मंदिर के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव के द्वारा एक और मंदिर नर्मदेश्वर भगवान मंदिर से सटे बनाई जा रही है जो राम दरबार के नाम से विख्यात हो रहा है। बता दें जानकारी के मुताबिक राम दरबार मंदिर का भूमि पूजन जनपद देवरिया के जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के कर कमलों के द्वारा कराया गया है तथा मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य की जानकारी जब क्षेत्र के श्रद्धालुओं को हुई है तो बड़ी मात्रा में लोग श्रम दान, मटेरिल दान, धन दान पर टूट पड़े है। लोगों का रुझान इतना सुनने को मिल रहा है मानो की भगवान राम के दरबार को जल्द जल्द देखने की लालसा सी जग गई हो। वहीं नर्मदेश्वर मंदिर के पुजारी आचार्य राजू मिश्र ने बताया कि राम दरबार बनने पर सनातनी लोगों में रुझान दिख रहा है। क्षेत्र के लोग निर्माण कार्य मे अपना अपना सहयोग कर पुन्य के भागी बन रहे है। उन्होंने अंत में कहा कि अगर कोई व्यक्ति निर्माण कार्य में सहयोग करना चाहता है तो वह मंदिर समिति के अकाउंट नंबर पर अपना सहयोग व दान कर सकता है।

https://t.me/Top_BestCasino/161