गोरखपुर :: प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है सरकार – विधायक
आलोक मिश्रा, कुशीनगर केसरी, गोरखपुर। पाली ब्लॉक के सजनापार गांव में घायल रणजीत चौधरी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने राहत कोष से मृतक के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता भेजी।
बताते चलें शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को मिले ₹2 लाख का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे भाजपा सरकार आपदा मे प्रत्येक पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार पीड़ित को हर संभव मदद और सहयोग के साथ परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कनौजिया, मनोज सिंह, शिवचरन प्रसाद व राम बुझारत पासी सहित कई लोग मौजूद रहे।

https://t.me/s/Top_BestCasino/165