देवरिया :: चेयरमैन ने माँ विंध्यवासिनी सीमेंट ईट उद्योग का किया उद्घाटन
डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट – देवरिया। जिले के विकास खंड पथरदेवा के बघौचघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा अहिरौली में शुक्रवार को भव्य तरीके से एक उद्घाटन का कार्यक्रम सम्पन्न किया। जिसके मुख्य अतिथि पथरदेवा के चेयरमैन क्रांति सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता यूगुल किशोर तिवारी, विनोद सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम की शुरुवात पूजा पाठ के साथ किया गया। विद्वान आचार्य ने विधि पूर्वक पूजा अर्चना कराई। माँ विंध्यवासिनी सीमेंट ईट उद्योग का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह ने फीता काट कर किया।
बता दें इस दौरान उद्योग के मालिक पूर्व ग्राम प्रधान कुँवर राय ने आए हुए अतिथि जनों का सम्मान माला पहनाकर किया तथा मधुर मिष्ठान से जलपान कराकर सभी के बीच प्रसाद को वितरण किया। वहीं शुक्रवार को श्री राय के घर क्षेत्र के वरिष्ठ लोग उपस्थित होकर उद्घाटन कार्यक्रम में सम्लित हुए तथा सीमेंट ईट उद्योग को काफी तेज रफ्तार देने पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान अहिरौली कुँवर राय ने कहा कि हमारे यहां सीमेंट ईट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी और बाजार से सस्ते कीमत पर दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से विशिष्ट – युगुल किशोर तिवारी, विनोद सिंह कुशवाहा, अतिथि – ग्राम प्रधान- रमापति प्रसाद, सतेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता, शुभचिंतक – रजिंदर यादव उर्फ पहलवान, प्रेमचंद सिंह कुशवाहा, अनिल प्रसाद, विभूति राय, अच्छे लाल यादव, रोहित सिंह व विनोद कुशवाहा सहित तमाम लोगों का आगमन रहा।

https://t.me/Top_BestCasino/117