गोरखपुर :: नहर हुई बेपानी आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

अशोक चौधरी, कुशीनगर केसरी, सहजनवा, गोरखपुर। स्थानीय ब्लाक के रामपुर सरजू कैनाल में पानी नहीं छोड़े जाने को लेकर आक्रोशित किसानों ने सुखी नहर में खड़े होकर प्रदर्शन किया। और नहीं विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व के रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने कहा कि रामपुर सरजू कैनाल सिंचाई की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। अगल बगल के करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के किसान इस नहर का उपयोग करते थे। लेकिन वर्तमान समय में नहर बेपानी हो चुकी है। किसान धान की रोपाई करने के लिए पानी आने का इंतजार कर रहे है। समय भी बर्बाद हो रहा है। जिससे धान की पैदावार प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है। कुछ किसानों ने धान की रोपाई भी कर चुके बरसात न होने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने मांग किया है कि सुखी नहर में तत्काल पानी छोड़ा जाय जिससे क्षेत्र के किसान को राहत मिल सके। इस संदर्भ में अवर अभियंता विनीत पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। दो दिन के अंदर पानी टेल तक पहुंच जायेगा।