कुशीनगर :: गन्ना किसानों को बताया गया आय व उपज दूना करने का उपाय

जावेद अख्तर, कुशीनगर केसरी, पटहेरवा, कुशीनगर। सेवरही चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों की आय व उपज दूना करने के लिये चले अभियान के तहत शनिवार को बलुआ समशेर शाही में किसानों की बैठक चीनी मिल के एजीएम केन के नेतृत्व की गई।इस बैठक में गन्ने की अधिकता उपज व लाभ के हर बिंदुओ पर चर्चा कर इस अपनाने को सलाह किसानों को दी गयी।
इस दौरान चीनी मिल के सहायक मुख्य प्रबंधक गन्ना तुलसी कुमार मंडल ने किसानों को बताया कि अब वैज्ञानिक विधि व नई तकनीक के सहारे गन्ना की उपज दूना किसान कर सकते है।इसके लिये इन विधियों से गन्ने की खेती करनी पड़ेगी।उन्होंने बताया कि इस विधि से अधिकांश किसान खेती कर अपनी उपज व आय दूना किये है।उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि अमवा महंथ,बलुआ समशेर शाही,बनवीरा,अहलादपुर आदि गांव के कई किसान इस विधि का भरपूर लाभ उठा रहे है और आये भी दूना किये है।उन्होंने गन्ने के साथ सहफसली खेती को गन्ने के लिये सवजीवनी बताया क्योंकि इससे गन्ने की सिचाई,निराई के साथ पर्याप्त कंपोस्ट खाद गन्ने को मिलता है।इस अवसर पर क्षेत्रीय गन्ना प्रबंधक उपेंद्र सिंह व सहायक गन्ना विकास अधिकारी अजय कुमार राय ने बताया कि इस समय गन्ने की फसल में कुछ किट जैसे दीमक,मिली बग,ब्लैक बग,आदि देखे जा रहे है।अगर इस तरह की कोई समस्या उनके गन्ने की फसल में दिखे तो तत्काल मिल कर्मियों को सूचित करें।इसका उचित समाधान व कीटनाशक का छिड़काव कराया जायेगा।इस दौरान किसान महंत सुनील दास,सिंहासन राय,राजेश यादव, सुबास यादव,बुधई प्रसाद,बुलेट कुमार आदि किसान उपस्थित थे।