देवरिया :: योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी शुद्ध करता है – सूर्यप्रताप शाही

0
IMG-20250621-WA0261

विभिन्न स्थानों पर योग कर किया गया जागरूक

डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम स्थित राम की पैड़ी पर सामूहिक योगाभ्यास हुआ। जहां विधानसभा पथरदेवा के वरिष्ठ विधायक व प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने योग किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी शुद्ध करता है। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और निरोग जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। श्री मंत्री शाही के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष – संजीव सिंह, महापौर – गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक चंद्रभानु पासवान, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग भी उपस्थित रहे। इसीक्रम में जनपद देवरिया में योग दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवरिया स्टेडियम में योगाभ्यास प्रधानमंत्री के प्रयासों एवं उनके सोच से देवरिया को भी जोड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के द्वारा योग पर श्रेष्ठ संबोधन भी सुना गया। योग के क्रम में सांसद शशांक मणि त्रिपाठी , सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी व ज़िलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में सम्मानित प्रबुद्धजन, वरिष्ठजन एवं माताएँ बहनें भी उपस्थित रही।क़रीब डेढ़ घंटे तक चले योगाभ्यास के उपरांत सभी ने संकल्प लिया कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को योग से जोड़ स्वस्थ भारत, समर्थ भारत में प्रधानमंत्री के सपने को पूर्ण करेंगे। देवरिया में इस आयोजन को सफल बनाने के लिये सभी योग प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों व सम्मानित देवरिया वासियों का हृदय से आभार सदर विधायक ने किया।
इसीक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत पथरदेवा के कार्यालय महुवारी सभागार पर नगर पंचायत अध्यक्ष पथरदेवा कमलेश उर्फ क्रांति सिंह के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सभी सम्मानित सभा सदगण एवम् कर्मचारीगण योग शिविर प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। योग दिवस शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षक रंजन पांडेय द्वारा सम्पन्न किया गया। वही विकास खण्ड पथरदेवा के पकहा में प्रधान संघ के अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, नेता संजय सिंह, अनिल कुमार प्रसाद, कुँवर राय, जीपु शाही, सरोज मिश्र, विनोद सिंह कुशवाहा, प्रेम चंद सिंह कुशवाहा, रामायन शाहनी, विभूति राय, ध्रुवदेव शाही, राजू गिरी, अनूप शाही, नवीन शाही, अजय शाही, रामबेलाश यादव , ओमप्रकाश प्रसाद, मृत्युंजय यादव , भौरव यादव, सुरेश प्रसाद, रामपति प्रसाद, माहिवल जायसवाल, भीम यादव, विनोद कुमार सिंह, पोलन आरिफ सिद्दीकी, अफजल अंसारी, अवधेश कुमार सिंह, सनजीतधर द्विवेदी, डॉक्टर मुन्ना यादव, चेयर मैंन तरकुलवा- जनार्धन कुशवाहा , रविन्द्र कुशवाहा, सोनू जायसवाल सहित तमाम लोगो ने विभिन्न स्थानों पर योग कर जनता को जागरूक किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed